भारत का ड्रोन गिराने का पाकिस्तान का दावा

नई दिल्ली / इस्लामाबाद : भारत का गश्ती करनेवाला ड्रोन गिराने का दावा पाकिस्तान ने किया है। नियंत्रण रेखा लांघकर यह ड्रोन पाकिस्तानव्याप्त कश्मीर के चिरिकोट सेक्टर में आया था। इस ड्रोन द्वारा गश्ती करके पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती के बारे में जानकारी भारत को प्राप्त करनी थी। पर पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करने के बाद केवल कुछ ही पलों में यह ड्रोन गिराया है, ऐसा दावा पाकिस्तानी लष्कर के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन में (आयएसपीआर) ने किया है। भारत ने इस दावे का समर्थन नहीं किया है।

जम्मू-कश्मीर के नियंत्रणरेखा पर फिलहाल भारत एवं पाकिस्तान की सेना में जोरदार संघर्ष शुरू है। पाकिस्तान का लष्कर नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में घुसने के लिए गोलीबारी एवं मोर्टर्स का हमला कर रहा हैं। पर भारतीय लष्कर ने प्रतिहमला करके पाकिस्तान को उत्तर दिया है। भारतीय लष्कर के इन हमलो की वजह से आतंकवादियों को घुसपैठ करना कठिन हो रहा है और उसमे पाकिस्तान की चौकियां तबाह हुई है। इसकी वजह से पाकिस्तानी लष्कर के जवान विवश होने की जानकारी सामने आ रही थी। पाकिस्तान के माध्यम भी भारत के इस प्रतिहमले पर चिंता व्यक्त करने लगे हैं।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने हस्तक्षेप करके भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर कर रही गोलीबारी रोके इसके लिए पाकिस्तानी गतिविधियां शुरू की थी, पर उसे सफलता नहीं मिली है। इसकी वजह से पाकिस्तानी लष्कर का मनोधैर्य कम होने की बात सामने आती है। ऐसी परिस्थिति में भारत के विरोध में लष्कर बड़ी सफलता प्राप्त होने की बात कहकर पाकिस्तान के लष्करी अधिकारी अपना अपना पक्ष संवारने का प्रयत्न कर रहे हैं। आयएसपीआर ने भारत का ड्रोन गिराने के बारे में किया दावा उसी का भाग होने की गहरी आशंका है। वर्ष भर के कालखंड में भारत के लगभग ४ ड्रोन गिराने की बात आयएसपीआर ने कही थी। पर इन दावों को भारत ने कोई महत्व नहीं दिया है। बुधवार को आयएसपीआर लिए दावे की तरफ भारतीय सेना ने नजरअंदाज किया है।

दौरान, खिलौने के ड्रोन गिराकर पाकिस्तान का लष्कर बिना किसी कारण के अपनी पीठ थपथपा रहा हैं, ऐसी टीका पाकिस्तान के वृत्त माध्यम से की जा रही है। भारत के साथ संघर्ष की स्थिति निर्माण हुई तो उसे जवाब देने की तैयारी क्या पाकिस्तान के पास है? इसके लिए पाकिस्तान की वित्त व्यवस्था सक्षम है? ऐसे प्रश्न पाकिस्तान के कई विश्लेषक पूछ रहे हैं। जिसे पाकिस्तान के लष्कर से तथा सरकार से समाधानकारक उत्तर न मिलने का दावा इन विश्लेषकों से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.