ऑनलाईन कारोबार

online_business_2

किसी भी सरकारी काम का नाम लिया जाये तब हमारे सामने दिखायी देता है भीड़-भाड़ से भरा हुआ कार्यालय। इस कार्यालय के अंदर सर्वसाधारण रूप में दिखाई देनेवाला नज़ारा एवं पेपरों से लदे हुए गठ्ठल। १९९० के आरंभिक काल में भारत सरकार ने धीरे-धीरे ही क्यों न हो परन्तु अपना कारोबार ऑनलाईन, डिजिलाईज्ड एवं ‘पेपरलेस’ करना शुरू कर दिया है। इन्हीं कोशिशों से नैशनल पोर्टल ऑफ इंडिया की उत्पत्ति हुई। (www.india.gov.in) नामक, इस पोर्टल पर भारत सरकार के सभी मंत्रालय, विभाग एवं कंपनियाँ, उनकी साईट्स एवं उन साईट्स पर चलनेवाली ऑनलाईन सेवा और योजना एक छत्र एक अन्तर्गत ले आई गई हैं। भारत का सर्वसाधारण नागरिक भी उपयोग कर सके इसीलिए यह पोर्टल हिंदी में भी उपलब्ध हैं। इस पोर्टल का हमें किस प्रकार का एवं क्या फायदा होता है यह देखेंगे।

शिक्षा एवं रोजगार

सबसे महत्त्वपूर्ण बात तो यह है कि इस पोर्टल पर हम NCERT की पुस्तकें मुफ्त में पढ़ सकते हैं इसी कारण हमारा इन पुस्तकों पर होने वाला खर्च ज़रूर बच सकता है। इसके अलावा किसी भी सरकारी उदा. भारतीय लोकसेवा आयोग आदि दूसरा महत्त्वपूर्ण काम यह है कि सभी राज्य शिक्षा बोर्ड का उदा. एस.एस.सी., एच.एस.सी. आदि परिक्षाओं का परिणाम (रिझल्ट) भी इस पोर्टल पर देखा जा सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से www.educationindia4u.nic.in इस साईट के साथ हम जुड़ सकते हैं। इस साईट पर विद्यार्थियों को उनके शिक्षा से संबंधित ऑनलाईन सलाह प्राप्त करने में आसानी होती है इसके अलावा यह पोर्टल हमें राष्ट्रीय विद्यालयीन शिक्षा संस्थान इस अंशकालीन शिक्षा संस्थाओं के साथ (ओपन युनिव्हर्सिटी) जोड़ता है। इसके अलावा भी हम इस पोर्टल का उपयोग करके हम भारतीय बैंक संघों के साईट के साथ भी जुड़ सकते हैं जहाँ पर हमें शिक्षा के लिए यदि बैंक में से शैक्षणिक कर्ज़ लेना हो तो इसके बारे में भी जानकारी हम हासिल कर सकते हैं।

इसी पोर्टल का उपयोग करके हम सभी राज्यों के रोजगार कार्यालयों के साथ (एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज) जुड़ सकते हैं। इस रोजगार कार्यालयों के साईट्स पर उपलब्ध होने वाली सभी सरकारी नौकरियों की सूची एवं अन्य जानकारी रहती है। इस पोर्टल पर सभी सरकारी संस्था एवं कंपनियों की परिक्षाओं की अर्जी होती है और उसे हम डाऊनलोड कर सकते हैं। इसी पोर्टल का उपयोग करके भारतीय सेनादल के पूर्व कर्मचारी, शहीद जवानों की पत्नी एवं सेनादल कर्मचारियों के परिवार के सदस्य, आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनायझेशन के (AWPO) साईट के माध्यम से नौकरियों के लिए अर्जी कर सकते हैं। इसी AWPO के साईटपर हम अपना बायो-डेटा कैस तैयार करना चाहिए से लेकर इंटरव्ह्यू कैसे (साक्षात्कार) देना चाहिए यहाँ तक भी सूचनाएँ दी गईं हैं। इन्हें कोई भी पढ़ सकता है और जो नौकरी ढूँढ़ने में अत्यन्त उपयोगी साबित हो सकती हैं।

करशुल्क एवं उद्योग

यह पोर्टल हमें नैशनल सिक्युरिटीज डिपॉझिटरी के साईट के साथ जोड़ता है। इस साईट पर हम सभी सरकारी करों का टॅक्स एवं शुल्कों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी साईट का उपयोग करके हम अपना कर ऑनलाईन भर सकते हैं। इसके अलावा करों का रिफंड, चलन, शिपिंग बील, PAN/TAN कार्ड आदि की प्रक्रिया कहाँ तक पहुँच चुकी है वह भी देख सकते हैं। सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण बात तो यह है कि हम PAN/TAN कार्डों के लिए भी अपना नाम दर्ज करवाना, पुर्नदर्ज एवं उन में होनेवाले बदलावों के प्रति अर्जी भी ऑनलाईन ही कर सकते हैं। इससे हमारा अधिकाअधिक समय तो बचता ही है साथ ही पारदर्शक व्यवहार का विश्‍वास भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इस साईट पर हमें कितना कर भरना चाहिए इस बात की जानकारी भी प्राप्त होती है।

online_business_1

इस पोर्टल के उपयोग से हम भारत सरकार के, उद्योगों को चालना देनेवाले अनेक साईट्स के साथ भी जुड़ सकते हैं। उदा coirboard.nic.in, http://coconutboard.nic.in, http://cibrc.nic.in आदि। इन साईट्स की ओर से हमें उपयुक्त मासिकपत्रिकाएँ भी ईमेल की जाती हैं। इसी पोर्टल के उपयोग से हम अपने राज्य के (हवामान) मौसम की जानकारी का अंदाजा भी नियमित रूप में लगा सकते हैं। कृषकों को इसका बहुत अधिक लाभ होता है। इसके अलावा कमॉडिटी एवं फ्युचर्स मार्केटिंग की कीमतों आदि के बारे में भी जानकारी हम इस पोर्टल की सहायता से प्राप्त कर सकते हैं।

सभी सरकारी विभागों की शिकायतें, पुलीस आदि को दर्ज करवाना, पुलीस

इस पोर्टलद्वारा हम केन्द्रीय सतर्कता आयोग के (सेंट्रल व्हिजिलन्स कमिशन) साईट्स के साथ जुड़ सकते हैं। इस साईट पर हम किसी भी केन्द्र सरकारी मंत्रालय, विभाग, अस्थापनों आदि (कंपनियों) के कर्मचारियों के विरुद्ध ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा इस पोर्टल के द्वारा हम प्रशासकीय सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (तक्रार विभाग) (डिपार्टमेंट ऑफ ऍडमिनिस्ट्रेटीव्ह रिफॉर्मस एण्ड पब्लिक ग्रिव्हसेस) के साईट्स के साथ जुड़कर हम यहाँ पर किसी भी केन्द्र, राज्य एवं स्थानिक सरकारी मंत्रालय, विभागसंस्था, अस्थापनों (कंपनियों) आदि के कर्मचारियों के विरुद्ध ऑनलाईन शिकायतें दर्ज़ करवा सकते हैं। इन सभी शिकायतों की साक्षी, सबूत आदि भी ऑनलाईन द्वारा ही दर्ज करवा सकते हैं।

इस पोर्टल के द्वारा हम सभी राज्यों के पुलीस यंत्रणाओं की साईट्स से जुड़ सकते हैं। इसीलिए गुमसुदा (लापता) व्यक्तियों की जानकारी, चोरी हो जानेवाली मोटर-गाड़ियों की जानकारी, अनजान मृत देहों के बारे में दर्ज करवाना अथवा उसकी जानकारी भी हम दर्ज कर सकते हैं, गिरफ्तार किए गए एवं कारावास में (ड़ाले गए) जकड़े गए लोगों के नाम आदि के बारे में हम यहाँ पर देख सकते हैं। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के पुलीस महानिदेशक डी.शिवानंदन ने जल्द ही FIR (फर्स्ट इंफरमेशन रिपोर्ट) करने की सुविधा भी ऑनलाईन पर दर्ज करवाने की सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई थी। जब कभी भी ये सुविधाएँ उपलब्ध करवाकर दी जायेगी तब वह इस पोर्टल के द्वारा ही ज़रूर उपलब्ध करवाई जायेगी।

सरकारी दस्तावेज

इस पोर्टल की सहायता से हम अपनी जाति, जन्म, मृत्यु एवं डोमिसाईल प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) प्राप्त करने की प्रक्रिया कहाँ तक पहुँची है यह भी ऑनलाईन देख सकते हैं। इसके अलावा पासपोर्ट प्राप्त करनेवाली प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी एवं उसके लिए लगनेवाली सभी अर्जियाँ इस पोर्टल द्वारा उपलब्ध रहती हैं। विदेश दौरा करने के लिए पासपोर्ट के साथ उस देश का (व्हिसा) विजा (देश में प्रवेश करने का अनुज्ञापत्र) प्राप्त करने की ज़रूरत पड़ती है। उसे प्राप्त करने के लिए उसे हमें जिस देश में जाना है उस देश के दूतावास में जाना पड़ता है। भारत में जिन देशों का दूतावास है उन सभी देशों की सूची पता एवं उनके कार्यालयीन समय के साथ इस पोर्टल की सहायता से अपनी सहायता हेतु प्राप्त किया जा सकता है।

सरकारी कानून एवं नियम

इस पोर्टल पर भारत के संपूर्ण संविधान PDF फॉरमेट में उपलब्ध हैं। भारतीय संसद एवं राज्य की विधानसभा परिषद द्वारा सम्मतिप्रदान किए गए सभी कानून एवं सभी सरकारी विभागों के सम्मति प्राप्त कानूनों का ब्योरा इस पोर्टल पर नियमित रूप में प्रकाशित किया जाता है। नियम, अधिनियम (विवरणिका) विवरणपत्रिका (गॅझेटियर्स), ऍक्ट एवं उनमें होने वाले परिवर्तन, उनमें नीचे दिए गए ब्योरे के साथ वाला सेक्शन्स शेड्युल्स इस पोर्टल पर उपलब्ध है। विशेष तौर पर भारतीय संसद द्वारा १८३४ से सम्मतिप्रदान किए गए सभी कानून एवं उनका ब्योरा इस पोर्टल पर उपलब्ध है। केन्द्र एवं सभी राज्यों की सरकार द्वारा उद्घोषित की गई सभी लोकोपयोगी योजनाओं का भी संपूर्ण विवरण एवं सामान्य मनुष्य उन्हें उपयोग में ला सके इस बात की जानकारी भी इस पोर्टल पर है।

टेलीफोन एवं दूरसंचार

टेलीफोन डिरेक्टरी का नाम आते ही हमारे सामने पीले रंग की मोटी सी पुस्तक नज़र आने लगती है। परन्तु इस पोर्टल पर हमें ऑनलाईन डिरेक्टरी उपलब्ध हैं। इस डिरेक्टरी में हम जिस व्यक्ति/संस्था के दूरध्वनि क्रमांक को प्राप्त करना चाहते हैंउसका नाम, शहर एवं रहनेवाले विभाग का नाम डाल दिया कि हमें उस व्यक्ति का दूरध्वनि क्रमांक प्राप्त हो जाता है। इस पोर्टल पर पिन-कोड फाईंडर भी है, जिस में हमें जिस विभाग की ज़रूरत हो केवल उसका नाम डाल दिया कि बस् उसका पिन-कोड हमें प्राप्त हो जाता है। इसके अलावा भारत के सभी शहरों के STD क्रमांको की एवं दुनिया के सभी देशों के ISD क्रमाकों की सूची भी इस पोर्टल पर हम प्राप्त कर सकते हैं। हम पत्र भेजने के लिए लगने वाले पोस्टेज की कींमत भी इस पोर्टल द्वारा मालूम कर सकते हैं। BSNL यह मोबाईल फोन की सेवा में कार्यरत सरकारी संस्था होने के कारण इस पोर्टल के माध्यम से हम उनके वेबसाईट पर जाकर अपने मोबाईल के बील के बारे में मालूमात कर सकते हैं, बील भर भी सकते हैं, उसकी प्रिंट भी ले सकते हैं। और इसके साथ ही हमें बील का SMS प्राप्त करने के लिए मुफ्त में ही हम इसका सदस्यत्व भी स्वीकार सकते हैं। दूरसंचार सेवादाताओं के व्यवसायों के लिए लगनेवाले विविध परवानों की अर्जियाँ भी इस पोर्टल के माध्यम से दूरसंचार, मंत्रालय के साईट से जोड़कर उपलब्ध किए जाते हैं। उदाहरण – इंटरनेट टेलीफोन, दूरसंचार मूलभूत सुविधादाता, एकीकृत अभिगम सेवा (यूनिफाईड एक्सेस सर्विस), वी सैट, दूरसंचार एवं बिझनेस प्रोसेसआउटसोर्सिंग, सार्वजनिक रेडियो ट्रकिंग, सेल्युलर मोबाईल टेलीफोन, वॉईसमेल, एकीकृत संदेश एवं ऑडियोटेक्स सेवा, ग्लोबल सॅटेलाइट सेवा, आदि के परवानों की अर्जियों की प्रक्रिया कहाँ तक पहुँची है उसकी स्थिति के बारे में ये सेवादाता इस पोर्टल पर देख सकते हैं।

मनोरंजन एवं पर्यटन

इस पोर्टल के जरिए हम डी.डी. प्रस्तुतिकरण के सभी कार्यक्रमों के व्हिडिओज् सीधे(लाईव्ह) एवं रेकॉर्डेड भी देख सकते हैं। इसके अलावा भारत के सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। आज कल कुछ पर्यटकोम की, कुछ टूर ऑपरेटर्स की ओर से गलतपहमी होने के कारण इस पोर्टल पर सभी सरकारमान्य टूर ऑपरेटर्स की सूची है।

सरकारी अधिकारीयों की जानकारी

इस पोर्टल पर सर्वप्रथम जाने माने प्रतिष्ठित लोग, नेता (राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीयमंत्री, राज्यपाल, नायब-राज्यपाल, मुख्यमंत्री, खासदार, आमदार(सांसद), सुप्रिम कोर्ट के सभी न्यायाधीश एवं सभी सुरक्षा दलों के प्रमुख लोगों का बायोडेटा है।

अभी अभी संपन्न होने वाले प्रजासत्ताक दिवस के निमित्त से महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री. के. शंकरनारायण ने एक इच्छा व्यक्त की थी कि ‘मैं एक ऐसे भारत का स्वप्न देख रहा हूँ जहाँ पर हर एक नागरिक को इंटरनेट का उपयोग करके कहीं से भी मतदान किया जा सकें।’

इस दृष्टिकोण से सरकार की ओर से भी कोशिश जारी है और उसके अंदाजानुसार यह २०१२? तक संभव हो सकेगा। यदि ऐसा होता है तब ऑनलाईन, डिजिटाईज्ड एवं पेपरलेस सरकार एवं ऑफिस बनवाने की सरकारी कोशिशें तो एक बहुत महत्त्वपूर्ण पड़ाव माना जायेगा। ऊपर दिए गए सभी सरकारी कामों के लिए इंटरनेट का योग्य उपयोग करके अपना एवं सरकारी समय एवं पैसों की बचत हम कर सकते हैं। परन्तु सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण बात यह है कि इसी कारण प्रशासकीय व्यवहार में पारदर्शकता आ जायेगी। इससे गैरव्यवहारों के विरोध में बेकार सिर पिटने की अपेक्षा हमें, उपलब्ध करके दिए गए इस पोर्टल का और भी अधिक प्रभावकारी रूप से उपयोग करना अधिक सयुक्तिक माना जायेगा है ना!

Leave a Reply

Your email address will not be published.