मुंबई के कोरोनाग्रस्तों की संख्या ८५७ पर – ३८१ स्थान प्रतिबंधित क्षेत्र, मास्क पहनना बंधनकारक

मुंबई – महाराष्ट्र में कोरोनाग्रस्तों की संख्या १२९७ तक पहुँची है। इनमे ६० प्रतिशत मरीज़ मुंबई से होकर, मुंबई में अब तक ८५७ मरीज़ पाये गए हैं। गुरुवार को मुंबई में ९ लोग इस संक्रमण से मृत हो गए और ७९ नये मरीज़ पाये गए। बुधवार रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक कुछ ही घंटों में मुंबई महानगर परिक्षेत्र के मरीज़ों की संख्या १४३ से बढ़ गयी। मुंबई के वरली, धारावी, अंधेरी, जोगेश्वरी जैसे इलाक़े इस संक्रमण के हॉटस्पॉट बन गये हैं। इस पार्श्वभूमि पर मुंबई महानगरपालिका ने शहर ने रॅपिड टेस्ट करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने भी इसे मंज़ुरी दी है। साथ ही, मुंबई और पुणे में सार्वजनिक जगहों जाते समय मास्क पहनना हर एक के लिए बंधनकारक किया है। मुंबई में ३८१ स्थान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किये गए हैं।

गत दो दिनों से मुंबई में ही प्रतिदिन १०० से अधिक नये मरीज़ दर्ज़ हो रहे होकर, आनेवाले कुछ दिनों में मुंबई में मरीज़ों की संख्या भारी मात्रा में बढ़ने की भयावह संभावना व्यक्त की जा रही है। इस कारण मुंबई में सख़्त उपाययोजनाएँ की जा रही हैं। इस संक्रमण को रोकने के लिए, मरीज़ पाये जानेवाले भाग सील किये जा रहे हैं। अब तक ३८१ भाग प्रतिबंधित झोन घोषित किये गए हैं। ३१ मार्च तक प्रतिबंधित झोन की संख्या १४१ थी। पिछले आठ ही दिनों में प्रतिबंधित झोन का आँकड़ा २०० से अधिक संख्या से बढ़ा है। इस इलाक़े में नागरिकों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

वरली भाग में बुधवार को ५५ नये मरीज़ पाये गए थे। गुरुवार को धारावी भाग में इस संक्रमण से तीसरे मरीज़ की मृत्यु हुई। साथ ही, धारावी के मरीज़ों की संख्या १३ तक पहुँच चुकी है। धारावी के घनी आबादी के क्षेत्र को मद्देनज़र रखते हुए केंद्र सरकार की सूचना के अनुसार इस भाग में दवाई की दूकानें छोड़कर बाकी सबकुछ बंद रखा जानेवाला है। नागरिकों को जीवनावश्यक वस्तुओं की होम डिलिवरी की जानेवाली है। समूह संक्रमण रोकने के लिए ये उपाय किए जानेवाले हैं। इसी प्रकार के निर्बंध मुंबई के और २१ भागों में लगाने का विचार है। ये भाग निश्चित किए गये हैं। वहाँ जल्द ही कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगने की संभावना है।

साथ ही, वोक्हार्ट, जसलोक के बाद भाटिया अस्पताल की नियमित मरीज़ सेवा बंद कर दी गयी है। यहाँ नर्सेस् तथा वैद्यकीय कर्मचारियों को कोरोना का संसर्ग हुआ होने की बात सामने आयी थी। उसके अलावा खारस्थित हिंदुजा, ब्रीच कॅण्डी अस्पतालों में भी कोरोनाग्रस्त मरीज़ दाख़िल हुए है, यह ध्यान में आने के बाद यहाँ पर भी अस्थायी समय के लिए नियमित मरीज़ सेवा बंद कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.