उज्जैन में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ़्तार

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में पुलिस उपअधीक्षक सहित आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को आखिरकार मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले पाँच दिनों से विकास दुबे पुलिस को चकमा दे रहा था।

विकास दुबे

पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश कें कानपुर में विकास दुबे और उसके गुंड़ों के गिरोह ने, उसे गिरफ्तार करने पहुँची पुलिस पार्टी पर हमला किया गया था| दुबे और उसके गुंडों के हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे और सात घायल हुए थे|  इस घटना के बाद, विकास दुबे को पकड़ने की पूरी कोशिश पुलिस कर रही थी। इस बात की खबर देनेवालों के लिए, इनाम की भी घोषणा की गई थी|  आखिरकार गुरुवार को उज्जैन में महाकाल मंदिर में से उसे गिरफ्तार कर लिया गया|

बताया जाता है कि मंदिर कें सुरक्षा रक्षक ने उसे पहचान लिया और उसकी सूचना पुलिस को दी| मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी ने भी, विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि कीं है। दुबे को गिरफ़्तार कैसे किया गया, इस बारे में फिलहाल तो कुछ बताना उचित नहीं होगा| उसने क्रूरता कीं सभी सीमाओं को पार कर लिया था, ऐसा मिश्रा ने कहा| फिलहाल, विकास दुबे की गिरफ्तारी के बारे में विभिन्न चर्चाएँ शुरू हैं। घबराये हुए विकास दुबे ने आत्मसमर्पण करने की भी ख़बरें आ रहीं हैं|

विकास दुबे

३ जुलाई को पुलिस दस्ते पर हमला करके फरार हुए दुबे की तलाश तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी| दुबे और उसके दो साथी बिट्टू और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है| साथ ही, गुरुवार को उत्तर प्रदेश में की गयी कारवाई में, उसके दो साथी मार दिये गए। यह अभी तक नहीं समझा है कि दुबे उत्तर प्रदेश सें मध्य प्रदेश कैसे पहुँचा| उसे कुछ लोगों द्वारा मदद मिल रही थी, ऐसी खबर पायी जा रही है| पुलिस सूत्रों ने कहा कि वह कई लोगों के साथ मोबाईल से संपर्क में था और किसी से भी फोन पर बात करने कें बाद वह अपना मोबाईल बंद कर देता था और अपना स्थान भी बदल लेता था|

सन २००० में कानपुर के ताराचंद इंटर कॉलेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडे की हत्या के मामले में, विकास दुबे का नाम पहली बार सामने आया था| उसी साल रामबाबू यादव की हत्या की साजिश रचने का आरोप उसपर था| जेल में रहते हुए उसने यह साजिश रची थी| उसके बाद सन २००४ में एक केबल व्यवसायिक की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था|   विकास दुबे के खिलाफ साठ गंभीर मामले दर्ज हैं| उत्तर प्रदेश पुलीस ने विकास दुबे को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.