उत्तर प्रदेश की भीषण दुर्घटना में २४ मज़दूरों की मृत्यु

लखनौ,  (वृत्तसंस्था) – उत्तर प्रदेश के औरैया में स्थानांतरित मज़दूर सफर कर रहें दो ट्रकों की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में २४ मज़दूरों की मृत्यु हुई। इस भीषण दुर्घटना में २० से अधिक मज़दूर घायल हुए हैं। लॉकडाउन के दौर में राजस्थान और दिल्ली से निकले ये मज़दूर अपने घर जाने के लिए सफर कर रहें थे। शनिवार के दिन भोर होने से पहले यह दुर्घटना घटीं। इनमें से एक ट्रक में ५० से भी अधिक मज़दूर होने की बात कहीं जा रहीं हैं। पिछले चार दिनों में देश के अलग अलग ज़गहों की सड़क दुर्घटनाओं में ४० से भी अधिक मज़दूरों ने जान गँवाई हैं।

शनिवार भोर होने से पहले करीबन साढ़े तीन बजें औरैया के कानपूर मार्ग पर दिल्ली से बिहार की ओर मज़दूरों को लेकर जा रहां एक ट्रक और मज़दूर एक धाबे पर चाय के लिए रुके थे। उसी समय राजस्थान से ५० से भी अधिक मज़दूरों को लेकर निकला ट्रक धाबे पर खड़े ट्रक से टकराया। यह टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों ट्रक पलटी हुए और रास्ते के किनारे स्थित खड्डे में जा गिरें। ट्रक पलटी होने से ट्रक के नीचे दबें २४ मज़दूरों की साँस अटकने से मृत्यु हुई और २० से अधिक घायल हुए। राजस्थान की नंबर प्लेट के इस ट्रक से सफर कर रहें यह मज़दूर बिहार, झारखंड और पश्‍चिम बंगाल के रहनेवाले थे। घायल मज़दूरों को नज़दिकी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं, ऐसी जानकारी औरैया के ज़िलाधिकारी ने दी है।

फरिदाबाद और दिल्ली से निकलें मज़दूर इसी रास्ते से सफर कर रहें हैं। इस वज़ह से इस मार्ग पर दुर्घटनाएँ बढ़ने का दावा किया जा रहा हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना की जाँच करने के आदेश जारी किए हैं और घायलों को हर तरह की सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया हैं। कोरोना वायरस के कारण देश में शुरू किए गए लॉकडाउन की वज़ह से अलग अलग राज्यों में फ़सें मज़दूर प्राप्त वाहन से घर लौट रहें हैं। लेकिन, उन्हों ने अपनाया यह विकल्प जानलेवा साबित होता दिख रहा हैं। पिछले कुछ हफ़्तों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के अलग अलग रास्तों पर हुईं ऐसीं दुर्घटनाओं में अबतक ४० से भी अधिक मज़दूरों ने जाँन गँवाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.