उत्तर प्रदेश के स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव के परिणाम घोषित

लखनौ: उत्तर प्रदेश के स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव में ६५२ में से ३४१ जगहों पर जीत हासिल की है और ११६ जगहों पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जीती है।

उत्तर प्रदेश की १६ महापालिका, १९८ नगर परिषद और ४३८ ग्राम पंचायतों में पिछले महीने में तीन स्तर पर चुनाव हुए थे। इसमें पहले स्तर में ५३ प्रतिशत, दुसरे स्तर में ४९.३ प्रतिशत और तीसरे स्तर में ५८.६५ प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल ३.३२ करोड़ मतदाताओं ने इस चुनाव में मतदान किया था।

चुनाव के परिणाम, घोषित, स्वराज संस्था, उत्तर प्रदेश, मतदान, लखनौ, उम्मेदवार

इन चुनावों के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। १६ महापालिकाओं में से १४ महापालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी के सर्वाधिक उम्मीदवार जीत गए हैं। इलाहबाद और मेरठ इन दो जगहों पर ‘बसपा’ के सर्वाधिक उम्मेदवार जीते हैं। इन सभी महापालिकाओं में कुल १३०० नगरसेवक हैं। इसमें से ५९२ जगहों पर भाजपा के उम्मेदवार जीत गए हैं। १४७ जगहों पर बसपा के उम्मीदवार जीत गए हैं, समाजवादी पार्टी के १८७ और कांग्रेस पार्टी के ११० उम्मीदवार जीत गए हैं।

इसके अलावा १९८ नगर परिषदों में ६० जगहों पर भाजपा के नगराध्यक्ष बन गए हैं और कुल ५२६१ नगर परिषद् की जगहों में से ८९० जगहों पर भाजपा के उम्मीदवार जीत गए हैं। उसके बाद ३९ जगहों पर समाजवादी पार्टी के नगराध्यक्ष बन गए हैं। इस पार्टी के ४५१ उम्मीदवार नगर परिषद सदस्य के तौर पर चुने गए हैं। २६ जगहों पर बसपा के नगराध्यक्ष बन गए हैं, इस पार्टी के कुल मिलाकर २४७ उम्मीदवार नगरपरिषद सदस्य के तौर पर जीत गए हैं। कांग्रेस को नगराध्यक्षों की सात जगहों पर जीत हासिल हुई है और १४६ उम्मीदवार नगरपरिषद पर जीत गए हैं।

इसीके साथ ही ४३८ नगर पंचायतों में से १०० जगहों पर भाजपा, ८३ जगहों पर समाजवादी पार्टी और ४५ जगहों पर बसपा और १७ जगहों पर कांग्रेस के उम्मीदवार नगर पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं। साथ ही नगर पंचायत सदस्यों के कुल ५ हजार ४३४ जगहों में से ६५३ जगहों पर भाजपा, ४४७ जगहों पर समाजवादी पार्टी, २११ जगहों पर बसपा और १२२ जगहों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.