अफगानिस्तान का युद्ध जितने के लिए एक करोड लोगों का संहार नही करेंगे – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प

वॉशिंगटन – अफगानिस्तान का युद्ध २, ३ अथवा ४ दिनों में जीता जा सकता हैं| परंतु उसके लिए एक करोड़ लोगों का संहार करने की मेरी तैयारी नहीं हैं, ऐसा विवादास्पद कथन और एक बार करते हुए अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने सनसनी पैदा की हैं| अमरिका और तालिबान में वर्तमान में चर्चा प्रक्रिया शुरू होने का बताकर उस पर समाधान व्यक्त करते हुए ही, ट्रम्प ने यह कथन किया हैं|

लगभग दो दशकों से अमरिका की सेना अफगानिस्तान में जुटी हैं, इस ओर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ध्यान आकर्षित कराया हैं| ‘परंतु यह संघर्ष केवल दो, तीन अथवा चार दिनों में समाप्त किया जा सकता हैं| एक सप्ताह के अंदर यह संघर्ष समाप्त करने के लिए एक करोड़ लोगों का संहार करना होगा, जिसके लिए मैं तैयार नहीं हूं’, ऐसा ट्रम्प ने आगे कहा हैं| इससे पहले भी ट्रम्प ने एक करोड़ लोगों को मारकर अफगानिस्तान का युद्ध जीता जा सकता हैं, ऐसा कहा था| इस पर दुनिया भर में सनसनी पैदा हुई थीं|

अमरिका और तालिबान के बीच चर्चा शुरू होते हुए तालिबान ने अमरिका की शर्तों को नामंजूर करने की बात कही जा रही है| अमरिका चर्चा के लिए तैयार होने से, इस युद्ध में अपनी जीत होने का तालिबान न समझे बैठे, इसलिए अमरिका प्रयत्न कर रही हैं| इस पृष्ठभूमि पर, तालिबान को अमरिका की शक्ति की अनुभूति कराने के लिए ट्रम्प द्वारा यह कथन किए जा रहे हैं|

साथ ही अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया में पाकिस्तान सकारात्मक भूमिका निभाएगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया हैं| तो पाकिस्तान अफगानिस्तान की घटनाओं में खुद को उलझाए नहीं, ऐसी सलाह इस देश के कुछ विशेषज्ञों ने दी हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.