पाकिस्तान पर नज़र रखने के लिए अमरिका भारत को सहायता कर सकता है- अमरिका के संयुक्त राष्ट्रसंघ के राजदूत

अमरिका के संयुक्त राष्ट्र संघ के राजदूत निक्की हैले

वॉशिंगटन: पाकिस्तान पर नजर रखने के लिए भारत अमरिका को बड़ी सहायता कर सकता है, ऐसा अमरिका के संयुक्त राष्ट्र संघ के राजदूत निक्की हैले ने कहा है।पाकिस्तान मे आतंकवादियों को प्रोत्साहन मिल रहा है यह अमरिका नहीं सहन कर सकता। अफगानिस्तान के साथ संपूर्ण दक्षिण आशियाई क्षेत्र के आतंकवादियों को नष्ट करने मे अमरिका का हित समाया है। इसके लिए ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान के बारे मे कठोर भूमिका ली है।

पाकिस्तान पर नज़र

‘यूएस इंडिया फ्रेंडशिप काउंसिल’ ने आयोजित किए कार्यक्रम मे निक्की हैले बोल रही थी। एक समय मे पाकिस्तान यह आतंकवाद विरोधी युद्ध मे अमरिका का सहयोगी देश था। पर फिलहाल पाकिस्तान मे आतंकवादियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, ऐसा आरोप हैले ने किया है। इसीलिए ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान के बारे मे कठोर नीति स्वीकारने की बात कहकर निक्की हैले ने इस नीति का समर्थन किया है। इस स्तर पर भरोसेमंद सहयोगी देश के तौर पर भारत अमरिका को बहुत बड़ी सहायता कर सकता है। पाकिस्तान पर नजर रखने के लिए अमरिका को भारत बहुत बडी सहायता दे सकता है, ऐसा दावा भी हैले ने किया है।

अफगानिस्तान के आर्थिक विकास के लिए भारत दे रहे योगदान पर हैले ने प्रशंसा की है। साथ ही भारत से अफगानिस्तान के लिए अधिक योगदान की अपेक्षा होने की बात हैले ने स्पष्ट की है। अफगानिस्तान के बारे मे नई नीति घोषित करते हुए अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने भारत से ऐसी ही अपेक्षा व्यक्त की थी। अब तक भारत ने अफगानिस्तान के विकास के लिए लगभग तीन अब्ज डॉलर्स का निवेश किया है। फिर भी भारत से अफगानिस्तान के बारे मे अधिक योगदान की अपेक्षा होने के संदेश अमरिका से मिल रहे हैं।

दौरान, भारत की जनतंत्र व्यवस्था की हैले ने प्रशंसा की है। जो देश अपनी जनता के आशा आकांक्षाओं का विचार करके निर्णय लेते हैं, उस देश से जागतीक शांति को ख़तरा नहीं होता। पर जो देश अपनी जनता की परवाह न करते निर्णय लेते हैं, ऐसे देशो की वजह से जागतीक स्तर पर शांति खतरे मे आ रही है, ऐसा दावा निक्की हैले ने किया है। उदाहरण के तौर पर निक्की हैले ने ईरान एवं उत्तर कोरिया का उदाहरण दिया है। इन दोनों देशों मे लोकशाही जनतंत्र नहीं है, इसीलिए इन दोनों देशों मे परमाणु कार्यक्रम की वजह से जागतीक स्तर पर तनाव बढ़ा है। पर भारत परमाणु सज्ज होते हुए भी किसी को उसकी चिंता नहीं लग रही। उसका कारण भारत मे जनतंत्र एवं भारत से किसी को भी खतरा नहीं है ऐसा हैले ने आगे कहा है।

अमरिका ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा रेखा पर ख़ुर्रम भाग मे हमला करके २६ लोगों को ढेर किया है। इस ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तान मे खलबली फैले दिखाई दे रही है। उसके बाद निक्की हैले ने पाकिस्तान पर नजर रखने के लिए अमरिका को भारत के सहायता की आवश्यकता होने की बात कहकर, पाकिस्तान की चिंता बढाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.