देश में कोरोना की स्थिति के लिए अगले तीन महीने निर्णायक रहेंगे – केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्ष वर्धन

इस्लामाबद – देश में इलाज हो रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या ७ लाख से कम हुई है। शनिवार को देश में कोरोना के ५३,३७० नए मामले दर्ज़ हुए और ६५० संक्रमितों ने दम तोड़ा। इसी बीच करीबन ७४ हज़ार संक्रमित इलाज से स्वस्थ होकर घर लौटे। ऐसे में देश में इलाज़ से ठीक हुए कोरोना संक्रमितों की संख्या ७०.६८ लाख हुई है। देश में कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है, फिर भी अगले तीन महीने निर्णायक होंगे, यह चेतावनी केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्ष वर्धन ने दी है।

हर्ष वर्धन

शनिवार के दिन महाराष्ट्र में कोरोना के ६,४१७ नए मामले दर्ज़ हुए और १० हज़ार मरीज़ स्वस्थ हुए। कर्नाटक में ४,४७१ नए मरीज़ सामने आए और ७,१५३ संक्रमित ठीक हुए। अन्य राज्यों में भी कोरोना के नए मामलों की संख्या से अधिक संख्या में कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो रहे हैं। भारत में कोरोना के स्वस्थ होनेवाले संक्रमितों की मात्रा ८९.५३ प्रतिशत हुई है। इस वजह से देश में कोरोना की स्थिति में सुधार होने की बात स्पष्ट हो रही है। लेकिन, जनता ने सावधानी नहीं बरती और नियमों का पालन नहीं किया तो कोरोना संक्रमितों की संख्या दुबारा बढ़ सकती है, यह इशारे दिए जा रहे हैं।

अगले तीन महीने त्योहारों का काल है और इस दौरान नागरिकों ने सभी नियमों का एवं सुरक्षा प्रावधानों का पालन करना होगा, यह आवाहन केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्ष वर्धन ने किया है। ठंड़ के दिनों में कोरोना वायरस का फैलाव तेज़ हो सकता है, ऐसे इशार पहले भी दिए गए थे। इस पृष्ठभूमि पर केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री ने अगले तीन महीने देश में कोरोना की स्थिति के लिए निर्णायक साबित होंगे, यह कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.