न्यूजीलैंड में प्रार्थनास्थल पर हुए आतंकी हमले में ४९ लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरक्राइस्टचर्च – ब्रेंटन टॅरंट नाम के सिरफिरे ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में दो मस्जिदों में घुंसकर अंदाधुन गोलाबारी की| इस हमले में ४९ लोगों की मौत हुई है| इस भयंकर हमले से न्यूजीलैंड के साथ पूरी दुनिया को सदमा लगा है| यह सिरफिरा हमलावर ऑस्ट्रेलियन वंश का है और शरणार्थियों के प्रति बैरभाव से उसने यह हमला किया है, यह जानकारी सामने आयी है| ब्रेंटन ने इस हमले का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण किया था| यह आतंकी हमला है और न्यूजीलैंड की इतिहास में सबसे काला दिन है, ऐसा इस देश के प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन इन्होंने कहा है|

न्यूजीलैंड में स्थानिय समय के नुसार दोपहर लगभग डेढ बजें ब्रेंटन टॅरंट इस युवक ने क्राइस्टचर्च शहर में ‘अल नूर’ मस्जिद में घुंसकर अंधाधुंद गोलियां बरसाई| यह हमला करते समय ब्रेंटने सिरपर लगाए कैमरे की सहायता से इस हमले का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण किया| लगभग १५ मीनिट तक यह हमला जारी रहा| उसके कुछ घंटों बाद हमलावर ने लिनवूड की मस्जिद में जाकर हमला किया| दोनों मस्जिदों में गोलिबारी करने के लिए बेंटन ने असॉल्ट रायफल का इस्तेमाल किया|

ऑस्ट्रेलियन वंश के युवक ने अंजाम दिए इस हिंसक घटना से न्यूजीलैंड को जोरदार झटका लगा है| ब्रेंटन ने हमले से पहले इस हमले का समर्थन करने के लिए ‘द ग्रेट रिप्लेसमेंट’ नाम से घोषणापत्र प्रसिद्ध किया था| सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध किए इस घोषणापत्र में ब्रेंटन ने स्वयं अपने इस हमले का जिक्र आतंकी हमला ऐसा किया है| न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के साथ अन्य देशों में घुसपैठ किए इस्लामधर्मी शरणार्थियों के विरोध में द्वेष से भरी भावना व्यक्त करके यह सभी कभी भी श्‍वेतवर्णीयों की भूमि जीत नही सकते, यह दावा भी इस हमलावर ने किया है|

ब्रेंटन ने नॉर्वे का हमलावर ‘अँडर्स ब्रेविक’ को अपना आदर्श बताया है| जर्मनी की चान्सेलर एंजेला मर्केल और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के मेयर सादिक खान इनकी हत्या करने का इरादा भी व्यक्त किया है| ब्रिटेन में कुछ वर्ष पहले सामने आये ‘रॉटरहैम’ में यौन शोषण की घटनाओं का भी जिक्र इसके घोषणापत्र में है|

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन इन्होंने ब्रेंटन के हमले के पिछे शरणार्थियों के विरोध में द्वेष की भावना का उद्देश्य होने के वृत्त का समर्थन किया है| दो मस्जिदों पर हुए हमलों की पृष्ठभूमि पर ब्रेंटन के साथ चार लोगों को गिरफ्त में लिया गया है है, ऐसा दावा प्रसार माध्यमों में किया गया है| साथ ही क्राइस्टचर्च के निकट एक वाहन से बडी तादाद में विस्फोटक और हथियार बरामद करने का दावा हुआ है|

दो जगहों पर हुए इन हमलों में जख्मी हुए लोगों की संख्या २० से अधिक है और कई लोगों की स्थिति गंभीर होने की जानकारी सूत्रों ने दी है|

फिलहाल न्यूजीलैंड में बांगलादेश की क्रिकेट टीम मौजूद है और यह टिम इस हमलें के चपेट में आने से बाल बाल बच गई| हमले के दौरान यह टीम अल नूर मस्जिद में के पास बस में मौजूद थी| लेकिन, बडे धमाके का आवाज सुनाई देने के बाद पूरे टीम ने बस से ना उतरने का निर्णय किया, ऐसी जानकारी टीम के प्रवक्ता ने दी| इस भयंकर घटना के बाद बांगलादेश की टीम ने अपनी न्यूजीलैंड की यात्रा रद्द करके बांगलादेश वापिस लौटने का निर्णय किया|

इस दौरान न्यूजीलैंड में हुए इस हमले की पुरी दुनिया में निंदा हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.