अमरीका की नौसेना द्वारा एलियन्स की उड़तीं तश्तरियों के नये व्हिडिओज् प्रकाशित

वॉशिंग्टन, (वृत्तसंस्था) – अमरीका की नौसेना ने उड़तीं तश्तरियों (युएफ़ओ – अनआयडेंटिफाईड फ्लाईंग ऑब्जेक्ट) के आठ व्हिडीओज् और उस संदर्भ का विवरण प्रकाशित किया है। अमरीका के रक्षादलों ने गत तीन हफ़्तों में दूसरी बार युएफ़ओ के बारे में विवरण घोषित किया है। पिछले महीने के अन्त में ‘पेंटॅगॉन’ द्वारा तीन व्हिडिओ प्रकाशित किये गए थे। अमरीका ने युएफ़ओ के बारे में अधिकृत स्तर पर एक के बाद एक स्वीकृति करने की शुरुआत करने के कारण प्रसारमाध्यम तथा सोशल मीडिया पर एलियन्स् और युएफ़ओ के मुद्दे पर पुन: ज़ोरदार चर्चा शुरू हुई है।

अमरीका की ‘ड्राईव्ह’ नामक वेबसाईट और ‘सीएनएन’ इस न्यूज़चॅनल ने ‘फ्रीडम ऑफ इन्फॉर्मेशन ऍक्ट’ के तहत यह जानकारी हासिल की, ऐसा बताया है। अमरीका के ‘नेव्ही सेफ्टी सेंटर’ ने सन २०१३ और २०१४ में अमरिकी नौसेना के वैमानिकों को हुए आठ अनुभवों की स्वीकृति दी है। ये सभी घटनाएँ अमरीका के व्हर्जिनिया एवं नॉर्थ कॅरोलिना इन राज्यों की समुद्री हद के नज़दीक घटित हुईं हैं।

मार्च २०१४ में एक घटना का वर्णन करते समय वैमानिक ने सुटकेस के आकार का चांदी के रंग का धातु का ‘ऑब्जेक्ट’ दिखा होने का दावा किया है। कुछ घटनाओं में वैमानिकों ने, ‘ड्रोन’ तथा क्षेपणास्त्रों के आकार की वस्तु दिखायी दी, ऐसा कहा है। सभी घटनाओं की फोटो तथा व्हिडिओ, विमानों पर रहनेवाले ‘इन्फ्रारेड कॅमेरे’ से चित्रित किये गए, ऐसी जानकारी नौसेना ने दी।

चन्द तीन हफ़्तों की कालावधि में दूसरी बार अमरीका द्वारा युएफ़ओ (अनआयडेंटिफाईड फ्लाईंग ऑब्जेक्ट) का विवरण प्रकाशित किया गया है। पिछले महीने उजागर की गयी जानकारी में सन २००४ तथा २०१५ साल के तीन व्हिडिओ प्रकाशित किये गए थे। उसपर प्रतिक्रिया देते समय अमरीका के वरिष्ठ सिनेटर हॅरी रीड ने, प्रकशित की गयी जानकारी यानी केवल पृष्ठभाग खुरोचने जैसा है, ऐसी व्यंगोक्तिपूर्ण प्रतिक्रिया दी थी।

पिछले वर्ष के सितम्बर महीने में अमरीका की नौसेना ने पहली ही बार उड़ती तश्तरियों (युएफ़ओ – अनआयडेंटिफाईड फ्लाईंग ऑब्जेक्ट) के प्रकाशित हुए व्हिडीओ असली होने की स्वीकृति दी थी। टॉम डिलॉंज’, ‘टू द स्टार्स ऍकॅडमी ऑफ आर्टस् ऍण्ड सायन्स’ तथा ‘द न्यूयॉर्क टाईम्स’ ने एकत्रित रूप में सन २०१७ और २०१८ में ये व्हिडिओ प्रदर्शित किये थे। उसके बाद अमरीका के पूर्व सिनेटर हॅरी रीड ने, इस घटना की जाँच की जायें, ऐसी माँग की थी। उसके बाद ‘पेंटॅगॉन’ ने इस मामले में स्वतंत्र तहकिक़ात भी शुरू की होने की बात सामने आयी थी। इस मुद्दे पर अमरीका के रक्षा विभाग ने संसदीय समिति के चुनिंदा सदस्यों को जानकारी दी होने की ख़बर भी जारी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.