तालिबान और पाकिस्तान सेनाओं के बीच नया संघर्ष

  • तालिबान ने ड्युरंड लाईन पर से बाड़ उखाड़ी
  • पाकिस्तानी सैनिक सीमा की चौकियों से भागे

तालिबान और पाकिस्तानकाबुल/पेशावर – पाकिस्तानी सेना ने अफ़गानिस्तान की तालिबान से चर्चा करके ड्युरंड लाईन का विवाद खत्म करने में कामयाबी मिलने का दावा किया था। लेकिन, शनिवार से पाकतिया के ड्युरंड लाईन की सीमा के मुद्दे पर तालिबान और पाकिस्तानी सेनाओं में फिर से संघर्ष शुरू हुआ है। पाकिस्तानी सेना को जोरदार जवाब देने की जानकारी तालिबन ने साझा की। तालिबान के एक कमांडर ने पाकिस्तान के खिलाफ धर्मयुद्ध घोषित करने का आवाहन किया है। इसी बीच ड्युरंड लाईन के अन्य हिस्से में लगाई गई तार की बाढ़ तालिबान द्वारा उखाडे जाने का वीडियो सामने आया है। तालिबान के ड़र से पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा की चौकियां छोड़कर भाग निकलने की खबरें प्राप्त हो रही हैं।

तालिबान और पाकिस्तानपिछले हफ्ते अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के स्पिन बोल्दाक-चमन सीमा पर तालिबानी के कमांड़र की गोलीबारी से पाकिस्तानी सैनिक के मारे जाने का वीडियो सामने आया था। इससे गुस्सा हुए पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान की सीमा बंद करके व्यापार रोक दिया था। इसके बाद लगातार तीन दिन तालिबान और पाकिस्तान की सेनाओं में संघर्ष हुआ था। इसमें पाकिस्तान के दो सैनिक मारे जाने की खबर अफ़गान माध्यमों ने प्रसिद्ध की थी।

तालिबान और पाकिस्तान के नेताओं के बीच हुई चर्चा के बाद यह संघर्ष बंद हुआ था। बाद में पाकिस्तान ने ड्युरंड लाईन का विवाद खत्म होने का दावा किया था। लेकिन, शनिवार से तालिबान और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच फिर से गोलीबारी शुरू हुई है। अफ़गानिस्तान के पाकतिया प्रांत के ‘दंड-ए-पाटन’ की सीमा पर यह संघर्ष होने की जानकारी तालिबानी प्रवक्ता ने प्रदान की। इससे पहले पाकतिया प्रांत की सीमा के करीब तालिबान और तेहरिक-ए-तालिबान के ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना ने हमले किए थे।

ऐसे में अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के विवाद का मुद्दा बने ड्युरंड लाईन के और एक हिस्से में लगाई गई तार की बाढ़ तालिबान ने उखाड़ने का वीडियो वायरल हुआ है। तालिबान यह कार्रवाई कर रही थी तब पाकिस्तानी सेना के सैनिक करीब ना होने के मुद्दे पर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मज़ाक उडाया जा रहा है। साथ ही और एक वीडियो में तालिबान के हमलों से ड़रे हुए पाकिस्तानी सैनिक सीमा की चौकियां छोड़कर भागते हुए देखे गए हैं।

तालिबान और पाकिस्तानअफ़गानिस्तान और पाकिस्तान का विभाजन कर रही ड्युरंड लाईन मसले का हल पिछले कई सालों से नहीं निकला है। अंग्रेजों ने बनाई ड्युरंड लाईन दोनों देशों की पश्तू जनता को बांटती है और यह हमें मंजूर ना होने की स्पष्ट भूमिका अफ़गानिस्तान ने अपनाई है। ऐसे में पाकिस्तान ने ड्युरंड लाईन की हमारी सीमा होने का बयान करके इस क्षेत्र में तार की बाढ़ लगाई है। अफ़गानिस्तान की लोकनियुक्त सरकार और पूर्व राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी के कार्यकाल में ड्युरंड लाईन के विवाद को लेकर अफ़गान-पाकिस्तान सेना में संघर्ष छिडा था।

पिछले साल से अफ़गानिस्तान की बागड़ोर संभाल रही तालिबान ने भी ड्युरंड लाईन पर अपनी भूमिका में बदलाव किए बिना अधिक आक्रामक रवैया अपनाया है। तालिबान और पाकिस्तानी सेनाओं में संघर्ष की घटनाएं बढ़ी हैं। तालिबान के स्थानीय नेता कमांडर्स पाकिस्तान के अटक तक अफ़गानिस्तान की सीमा होने का दावा कर रहे हैं। साथ ही भ्रष्ट सरकार और सेना से पाकिस्तान की जनता को जल्द ही मुक्त कराने के लिए हमले किए जाएंगे, ऐसी धमकी तालिबान के स्थानीय नेता दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.