निकोबार के नौसेना अड्डे की मौजूदा तैयारी का नौसेनाप्रमुख ने किया जायज़ा

नई दिल्ली – चीन के साथ बने तनाव की पृष्ठभूमि पर भारतीय नौसेना प्रमुख ऐडमिरल करमबीर सिंह ने ग्रेट निकोबार द्विप पर स्थित नौसेना के ‘आयएनएस बाज़’ अड्डे की जंगी तैयारी का जायज़ा किया। हिंद महासागर में मौजूद अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर नज़र रखने के लिए ‘आयएनएस बाज़’ अड्डे की बड़ी अहमियत है। चीन की व्यापारी सामान की ढ़ुलाई भी इसी मार्ग पर अधिक निर्भर है। इस वजह से नौसेना प्रमुख के वर्णित दौरे को विशेष अहमियत प्राप्त हुई है।

दक्षिणी क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी, दक्षिणी अंड़मान का समुद्र, मलाक्का की खाड़ी एवं दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र पर नज़र रखने के लिए ग्रेट निकोबार द्विप के कैंपबेल बे पर बनाया गया ‘आयएनएस बाज़’ अड्डा अहम भूमिका निभाता है। मलाक्का की खाड़ी से चीन का ७० प्रतिशत व्यापार हो रहा है। यह मार्ग बंद होने पर चीन की घेराबंदी हो सकती है, इस वजह से हिंद महासागर के क्षेत्र में वर्चस्व निर्माण करने के लिए चीन की कोशिश जारी है।

शनिवार के दिन नौसेनाप्रमुख ऐडमिरल करमबीर सिंह ने ‘आयएनएस बाज़’ का दौरा करके वहां पर बनी तैयारी का जायज़ा किया। अंड़मान निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ लेफ्टनंट जनरल मनोज पांडे ने ऐडमिरल करमबीर सिंह को मौजूदा गतिविधियों की जानकारी प्रदान की, यह बात नौसेना के प्रवक्ता ने साझा की। ऐडमिरल करमबीर सिंह को सुरक्षा से संबंधित और स्ट्रक्चरल डेवलपमेंट और कमांड की तैयारी से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई हैं, ऐसा नौसेना के प्रवक्ता ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.