पारदीप में हुआ ‘सागर कवच’ नामक अभ्यास का आयोजन

sagar-kavach-paardeepभुवनेश्‍वर – नौसेना और तटरक्षक बल के साथ ओड़िशा और पश्‍चिम बंगाल के अलग अलग विभागों ने ‘सागर कवच’ नामक अभ्यास का आयोजन किया गया। शुक्रवार के दिन खत्म हुए इस अभ्यास के दौरान समुद्री तट के क्षेत्र की सुरक्षा के नज़रिये से बीते कुछ वर्षों से इन दोनों राज्यों में इस तरह के अभ्यास का आयोजन होता है।

मुंबई पर हुए २६/११ के आतंकी हमले के बाद समुद्री सीमा की रक्षा के लिए तटीय क्षेत्र के राज्यों में अलग अलग कदम उठाए गए हैं। इसी पृष्ठभूमि पर ओड़िशा और पश्‍चिम बंगाल की सरकार ने भी तटीय क्षेत्र की सुरक्षा के लिए कई प्रावधान करना शुरू किया है। तटीय क्षेत्र की सुरक्षा से संबंधित अलग अलग विभागों का समन्वय बढ़ें, इस उद्देश्‍य से संयुक्त अभ्यास करना शुरू किया गया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस अभ्यास का आयोजन हुआ। इस वर्ष के अभ्यास को ‘सागर कवच’ नाम दिया गया था।

sagar-kavachपारदीप बंदरगाह के क्षेत्र में इस अभ्यास का आयोजन किया गया था। भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल के साथ पश्‍चिम बंगाल और ओड़िशा की पुलिस, स्थानिय मछआरे, वन विभाग एवं बंदरगाह-समुद्री विभाग के साथ समुद्री सीमा से संबंधित दस से अधिक विभाग इस संयुक्त अभ्यास में शामिल हुए थे। इस दौरान घुसपैठ और हमले रोकने का अभ्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.