रशियन रक्षामंत्री के विमान समीप मँड़राये नाटो के लड़ाकू विमान; रशियन लड़ाकू विमानों का मुँहतोड़ जवाब

मॉस्को, दि. २१ : ‘बाल्टिक सी’ के क्षेत्र से सफर करनेवाले रशियन रक्षामंत्री के विमान के समीप नाटो के ‘एफ-१६’ लड़ाकू विमान मँड़रा रहे थे, ऐसी जानकारी रशियन मीडिया ने दी| इस लापरवाही की वजह से बड़ी दुर्घटना होकर संघर्ष भड़क सकता था, ऐसी आलोचना रशियन मीडिया द्वारा की जा रही है| लेकिन समय पर ही रशिया के ‘सुखोई-२७’ लड़ाकू विमानों ने रशियन रक्षामंत्री के विमान को सुरक्षा देकर, नाटो के विमानों को पीछे हटने पर मजबूर किया, ऐसा दावा रशियन मीडीया कर रही है|

रशिया के रक्षामंत्री ‘सर्जेई शोईगू’ कॅलिनिग्रॅड में एक बैठक के लिए जाते समय यह घटना घटी| इस विमान में रक्षामंत्री शोईगू के साथ कुछ पत्रकार भी सफर कर रहे थे|

रशियन रक्षामंत्री के विमाननाटो के ‘एफ-१६’ विमानों को वॉर्निंग देने के लिए रशियन विमान ने अपने पंख उपर-नीचे करके रॉकेट्स और क्षेपणास्त्रसिद्धता दिखाई| लगातार इशारे देकर भी पीछे न हटनेवाले नाटों के विमानों ने यदि इसके आगे ख़तरनाक उड़ान भरी, तो ये रॉकेट्स दागी जायेंगी, ऐसी चेतावनी रशियन वैमानिक ने दी| उसके बाद ही ‘एफ-१६’ विमान पीछे हट गये|

रशियन लड़ाकू विमान ने इस प्रकार की धमकी देने पर नाटो द्वारा आलोचना हो रही है| लेकिन नाटो के किस सदस्य देश के लड़ाकू विमान ने रक्षामंत्री शोईगू के विमान के समीप मँड़राये, यह बात स्पष्ट नहीं हुई है| उसी समय, रशिया के लड़ाकू विमान ने बाल्टिक सागरी क्षेत्र में अमरीका के ‘आरसी-१३५’ इस जासूसी करनेवाले विमान के नज़दीक से ख़तरनाक उड़ान भरी, ऐसा आरोप अमरीका के रक्षा मंत्रालय, पेटँगॉन ने किया है|

लेकिन रशियन मीडीया की जानकारी के अनुसार, नाटो के ‘एफ-१६’ विमानो ने अतिरेकी उड़ान भरी| वहीं पेंटॅगॉन ने, अपने पहरा देनेवाले विमान को रशियन लड़ाकू विमानों ने अटकाव किया होने की आलोचना की है|

इससे पहले भी, रशियन और अमरिकी लड़ाकू विमान ख़तरनाक तरीके से एकदूसरे के सामने आये हैं| बाल्टिक सागरी क्षेत्र में ऐसे वाक़ये बड़े पैमाने पर हुए हैं| पिछले सात दिन में नाटो के विमानों ने, बाल्टिक क्षेत्र में लगभग ३२ बार रशियन लड़ाकू विमान के नज़दीक से उड़ानें भरीं|

लिथुनिआ के रक्षामंत्रालय ने यह जानकारी दी| इसमें अमरीका के बॉम्बर विमान का मुक़ाबला रशियन लड़ाकू विमान से हुआ था, ऐसा भी लिथुनिया के रक्षामंत्रालय ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.