भारत में उपलब्ध निवेश के अवसर अमरीका समेत पूरे विश्व में पहुँचाएं – व्यापार मंत्री गोयल का अमरीका स्थित भारतीय नागरिकों से आवाहन

नई दिल्ली – विशाल जनसंख्या की वजह से बडी मात्रा में हो रही खपत, कानूनी राज्य और पारदर्शी अर्थव्यवस्था की वजह से भारत निवेश के बड़े अवसर प्रदान करने वाले देश के तौर पर उभर रहा है। अमरीका में बसे भारतीयों ने इसकी जानकारी अधिक प्रभावी ढ़ंग से पेश करने की आवश्यकता हैं और भारत में निवेश बढ़ाने के लिए अमरीका स्थित भारतीय नागरिक अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें, यह संदेश व्यापार मंत्री पियुष गोयल ने दिया है।

तीन दिन अमरीका की यात्रा के दौरान व्यापार मंत्री पियुष गोयल ने न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय से संवाद किया। इस दौरान व्यापार मंत्री ने भारत की प्रगति के दाखिले दिए। साल २०२१-२२ के वित्तीय वर्ष में भारत में किया गया प्रत्यक्ष निवेश ८४ अरब डॉलर्स तक पहुँचा था। इसी दौरान भारत ने पहली बार ६७० अरब डॉलर्स का सामान निर्यात किया। आनेवाले दिनों में भारत की प्रगति का आलेख अधिक उंचाई प्राप्त करता रहेगा और इस प्रगति में पूरे विश्व में फैले अनिवासी भारतीय काफी बड़ी मात्रा में योगदान दे सकते हैं, यह विश्वास व्यापार मंत्री ने व्यक्त किया।

भारत जल्द ही विश्व में तीसरे स्थान की अर्थव्यवस्था बनेगा। काफी बड़े बदलाव करने वाले सुधार और जनसंख्या में बड़ी संख्या में शामिल युवाओं की वजह से भारत आसानी से तीसरे क्रमांक की अर्थव्यस्था बनेगा। यह जानकारी दूर-दूर तक पहुँचाने के लिए अमरीका स्थित भारतीय नागरिक अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें, यह आवाहन पियुष गोयल ने किया है। भारत आपके उद्योग के लिए विस्नीय सप्लाई चेन का हिस्सा बनेगा और भारत में किया गया निवेश आपके लिए लाभदायी साबित होगा, इस पर भी अमरीका स्थित भारतीय नागरिकों ने वहां की कंपनियों का ध्यान आकर्षित करें, ऐसा गोयल ने कहा।

इसी बीच, अपने तीन दिन की इस अमरीका यात्रा में व्यापार मंत्री पियुष गोयल अमरिकी उद्यमी और निवेशकों से चर्चा करेंगे। ११ जनवरी को भारत-अमरीका की १३वीं ‘ट्रेड पॉलिसी फोरम’ (टीपीएफ) की बैठक होगी। इसमें व्यापार मंत्री गोयल शामिल होंगे और वे अमरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरिन टाय से चर्चा करेंगे।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.