महाराष्ट्र में २४ घंटों के दौरान कोरोना के ४८ हज़ार मामले

मुंबई – महाराष्ट्र में शुक्रवार के दिन कोरोना के करीबन ४८ हज़ार नए मामले पाए गए और २०२ संक्रमितों की मौत हुई। महाराष्ट्र में बीते चार दिनों में कोरोना के १ लाख ५८ हज़ार ८७२ नए मामले दर्ज़ हुए हैं। मुंबई में लगातार दूसरे दिन ८ हज़ार से अधिक नए संक्रमित सामने आए हैं। इस पृष्ठभूमि पर राज्य के मुख्यमंत्री ने फिर एक बार ‘लॉकडाउन’ जैसा सख्त निर्णय करना होगा, यह इशारा जनता को दिया है। साथ ही दो दिनों में स्थिति का जायजा लेकर अगले निर्णय का ऐलान करेंगे, यह बयान उन्होंने किया।

देश में कोरोना की नई लहर में महाराष्ट्र सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना है और देश के सबसे अधिक एक्टिव संक्रमित पाए जा रहे १० में से ९ जिले महाराष्ट्र के हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार के दिन कोरोना के ४७,८२७ नए मामले पाए गए और २४,१२६ स्वस्थ होकर घर लौटे। राज्य में फिलहाल २१ लाख २ हज़ार लोगों को होम क्वारंटाईन किया गया है और संस्थात्मक क्वारंटाईन की संख्या लगभग २० हज़ार है। इनमें से सबसे अधिक संक्रमित मुंबई में हैं। मुंबई में शुक्रवार की शाम तक कोरोना के ८,८३२ नए मामले पाए गए और २० संक्रमितों की मौत हुई। नागपुर में ४१०८ नए मामले पाए गए और ६० की मौत हुई।

इसी बीच पुणे में प्रतिबंध सख्त किए गए हैं और शाम ६ से सुबह ६ के दौरान कर्फ्यु लगाया गया है। रेस्तोरां, स्कूल बंद रखे जाएंगे। साथ ही दिन के समय लोगों के जमावड़े पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं। अगले कुछ दिनों में मुंबई में भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.