महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी – ८ राज्यों को केंद्र सरकार ने दिया सावधानी का इशारा

मुंबई – महाराष्ट्र में हररोज़ सामने आ रहे कोरोना के नए मामलों की संख्या में काफी बड़ी बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना के ५,३६८ नए मामले दर्ज़ हुए और २२ संक्रमितों की मौत हुई। महाराष्ट्र में पिछले २४ घंटों के दौरान दर्ज़ हुए कुल ७० प्रतिशत मामले केवल मुंबई विभाग में सामने आए हैं। मुंबई में कोरोना के ३,६७१ नए मामले दर्ज़ हुए। अप्रैल के बाद पहली बार राज्य में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इस वजह से राज्य में प्रतिबंध अधिक सख्त होने की संभावना है। महाराष्ट्र के साथ पश्‍चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, झारखंड़ और हरयाणा में भी संक्रमण तेज़ हुआ है। इन राज्यों में एक संक्रमित औसतन कितने नागरिकों को संक्रमित करता है, इसकी मात्रा ‘आर वैल्यू’ में बढ़ोतरी होने की बात स्पष्ट हुई है। इसके बाद केंद्र सरकार ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। तीसरी लहर को रोकना हो तो राज्यों को सख्त कदम उठाने पड़ेंगे, यह इशारा केंद्र सरकार ने दिया है।

केंद्र सरकारबुधवार को देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती देखी गई थी। खास तौर पर महाराष्ट्र और विशेषरूप से मुंबई में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ी थी। इस वजह से देश में २४ घंटों के दौरान पाए गए कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर १३,००० हुई। ४९ दिनों बाद देश में चौबीस घंटों में दर्ज़ हुए कोरोना के मामलों की संख्या १० हज़ार से अधिक हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी गुरूवार सुबह प्रदान की। लेकिन, शाम तक गुरूवार के दिन अलग अलग राज्यों से प्राप्त हुई मामलों की संख्या चिंताजनक साबित हुई है। महाराष्ट्र में पांच हज़ार से अधिक मामले दर्ज़ हुए हैं। पश्‍चिम बंगाल में दो हज़ार से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा दिल्ली में १,३०० से अधिक मामले दर्ज़ हुए हैं।

अलग अलग राज्यों में कोरोना संक्रमितों में बढ़ोतरी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ाई है। देश के आठ जिलों में कोरोना का पॉज़िटिविटी रेट १० प्रतिशत से अधिक हुआ है और ५ से १० प्रतिशत के बीच पॉज़िटिविटी रेट वाले जिलों की संख्या १४ हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बढ़ती हुई इस ‘आर वैल्यू’ की ओर ध्यान आकर्षित किया। देश की ‘आर वैल्यू’ १.२२ हुई है। यह मात्रा कोरोना का संक्रमण देश में तेज़ होता हुआ दर्शाता है, ऐसा अग्रवाल ने कहा।

पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुछ राज्यों में लगातार देखी गई यह बढ़ोतरी चिंता का कारण बन सकती है, ऐसा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है। साथ ही केंद्र सरकार ने ८ राज्यों को खत लिखा है। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, हरयाणा, तमिलनाडु, पश्‍चिम बंगाल, कर्नाटक और झारखंड़ का समावेश है। इन राज्यों को जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने की सूचना की गई है। इन राज्यों ने संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाए तो तीसरी लहर को घातक होने से रोकना मुमकिन होगा, ऐसा केंद्र सरकार ने कहा है। ओमीक्रोन और डेल्टा दोनों वेरिएंट्स का एकसाथ प्रभाव देखें तो पूरे विश्‍व में कोरोना की त्सुनामी टकराने का ड़र विश्‍व स्वास्थ्य संघठन ने व्यक्त किया है और ऐसे में भारत में ओमीक्रोन वेरिएंट के साथ कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या ड़र का माहौल बढ़ा रही है।

इसी बीच, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में टास्क फोर्स के साथ शीघ्रता से बैठक हुई। इससे राज्य में जल्द ही सख्त प्रतिबंध लागू करने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.