अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से ७ लोगों की मौत

ईटानगर – मूसलाधार बारिश की वजह से अरुणाचल प्रदेश के पापूम पारे ज़िले में भूस्खलन की घटनाओं में ७ लोगों की मौत हो गई और एक लापता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। अरुणाचल प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवारों को ४ लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।

भूस्खलन

अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से होने वाली मूसलाधार बारिश की वजह से १३ लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार की सुबह लगभग २.३० बजे अरुणाचल प्रदेश के पापूम पारे इलाक़े में भूस्खलन की घटना हुई। इसमें एक ही परिवार के चार जन मलबे के नीचे दब गये थे। इसमें एक ८ महीने की बच्ची का भी समावेश था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया। दूसरी घटना मोदारिओ इलाके में हुई। इस जगह पर सुबह लगभग ११.३० बजे हुए भूस्खलन में, एक ही परिवार में से तीन लोगों की मौत हो गई और एक जन लापता है।

इस दुर्घटना के बाद तत्काल ही मदद कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इन दुर्घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है और हर मृतक के परिवार के सदस्यों को चार-चार लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही, भूस्खलन वाले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.