अफ़गानिस्तान के काबुल में हुए बम विस्फोट से ५० की मौत

काबुल – अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों ने किए बम विस्फोट से ५० लोग मारे गए और ६० से अधिक घायल हुए हैं| पिछले २५ दिनों में अफ़गानिस्तान के अलग अलग हिस्सों में हुए बम धमकों में अबतक १०० से अधिक लोग मारे गए हैं| स्थानिय माध्यम इस मुद्दे को उठा रहे हैं| इनमें से अधिकांश हमलें अफ़गानिस्तान में अल्पसंख्याक शियापंथियों को लक्ष्य करनेवाले हैं, ऐसी आलोचना भी हो रही है|

शुक्रवार के दोपहर करीबन २ बजे अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में ‘खलिफा साहिब’ प्रार्थना स्थान में आतंकियों ने बम विस्फोट किया| इस विस्फोट मे कम से कम ५० लोगों की मौत होने की जानकारी अंतरराष्ट्रीय माध्यम स्थानिय नेता के दाखिले से दे रहे हैं| विस्फोट के समय प्रार्थनास्थान में लोगों की काफी भीड़ थी| इसी कारण इस हमले के बाद मृतकों की संख्या १०० से भी अधिक हो सकती हैं, यह ड़र स्थानिय नेता व्यक्त कर रहेहैं| इसी बीच, कुछ स्थानिय माध्यम इस विस्फोट में २०० लोगों के मारे जाने के दावे कर रहे हैं|

चौबीस घंटे पहले ही अफ़गानिस्तान के ‘मज़ार ए शरीफ’ के शियापंथियों के प्रार्थनास्थान पर आतंकियों ने कारबम के दो विस्फोट किए| इस दौरान ९ लोग मारे गए और १० घायल हुए थे| आतंकी संगठन ‘आयएस’ ने इन बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी स्वीकारी थी| पिछले हफ्ते इसी इलाके के अन्य प्रार्थनास्थान पर आयएस के आतंकियों ने विस्फोट किया था| इसमें ३३ लोगों की मौत हुई थी|

पिछले महीने से अफ़गानिस्तान के प्रमुख प्रांतों में आतंकियों ने किए हमलों में १०० से भी अधिक लोगों के मारे जाने का दावा हो रहा है| इनमें शियापंथियों को भारी मात्रा में लक्ष्य करने की आलोचना हो रही हैं| पिछले साल ईरान ने अफ़गानिस्तान में शियापंथियों पर हो रहें हमलों पर चिंता जताई थी| साथ ही ईरान ने तालिबान से यह गुहार भी लगायी थी कि, वह इन हमलों को रोकने के साथ हमलावरों पर कार्रवाई करने के लिए कदम उठाएँ|

Leave a Reply

Your email address will not be published.