इस्रायल ने गाझा में हमले करके लष्करी सुरंग नष्ट किये

जेलसेलम: इस्रायल के लष्कर ने गाझापट्टी में हमला करके हमास के लष्करी सुरंग तबाह किए हैं| गाझा पट्टी में सेना घुसाये बिना विशेष तंत्रज्ञान की सहायता से यह सुरंग नष्ट करने की जानकारी इस्रायल के लष्कर ने दी है| वर्ष के आखिर तक गाझा में सभी सुरंग नष्ट किए जाएंगे, ऐसी घोषणा इस्रायल के रक्षा मंत्री एविग्दोर लिबरमन ने की है|

गाझा पट्टी से इस्राइल के सीमाभाग में होने वाले रॉकेट हमलों को प्रत्युत्तर देने के लिए इस्रायल ने पहले ही गाझा की सीमा पर तोंफ तैनात किए हैं| इसकी वजह से इस्रायली लड़ाकू विमानों ने गाझा सीमा भाग में हमले करने की खबरें सामने आई थी| पर उस समय हमले में प्रगत तंत्रज्ञान का उपयोग करके गाझा के यह सुरंग उड़ाने की घोषणा करके, इस्रायल के लष्कर ने विशेषज्ञों का ध्यान केंद्रित किया है|

मध्य गाझा के लष्करी सुरंग नष्ट करने के लिए नए तंत्रज्ञान का उपयोग करने की जानकारी इस्रायल के लष्कर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कौरिकस ने दी है| गाझा पट्टी के लष्करी सुरंग ढूंढ निकालने के लिए तंत्रज्ञान की मदद लेने की जानकारी लष्कर के प्रवक्ता ने स्पष्ट की है| तथा यह हमला इस्रायल की सीमा से किया गया है| गाझा में लष्करी सुरंग नष्ट करने के लिए विशिष्ट मिश्रण का इस्तेमाल किया गया है, ऐसा कौरिकस ने कहा है| यह विशिष्ट मिश्रण कौन सा है, इसकी जानकारी उजागर नहीं की है|

पिछले ६ महीनों में इस्रायली लष्कर के गाझा पट्टी का यह चौथा बड़ा लष्करी सुरंग नष्ट किया गया है| इस जनवरी महीने में गाझा पट्टी से इस्रायल के मार्ग से इजिप्त जाने वाला सर्वाधिक लंबाई का सुरंग नष्ट किया गया था| इस लष्करी सुरंग के व्यतिरिक्त इस्रायल के लष्कर ने पिछले २४ घंटों में एक और सुरंग मार्ग नष्ट करने का दावा किया है| इस्रायल के लड़ाकू विमानों के हमले में यह सुरंग मार्ग नष्ट होने की जानकारी इस्रायल के लष्कर ने दी है|

इस्रायल की सुरक्षा के लिए खतरनाक होनेवाले आतंकवादियों को सुरंग सुरंग द्वारा नष्ट करने की धारणा इस्रायल ने स्वीकारी है और आगे चलकर इस्रायल अपने इस धारणा पर कायम रहेगा, ऐसी घोषणा इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने की है| तथा इस्रायल के रक्षा मंत्री लिबरमन ने लष्करी सुरंग नष्ट करने की कार्रवाई का जोरदार समर्थन किया है| तथा हमास ने ऐसे सुरंग निर्माण करने के बदले गाझा की जनता के कल्याण के लिए पैसा निवेश करें, क्योंकि वर्ष के आखिर तक गाझा पट्टी में एक भी सुरंग नहीं रहेगा ऐसा इशारा लिबरमनने दिया है|

दौरान हमास ने यह आरोप ठुकराया है और इस्रायल के लष्करी हमले में सुरंग नष्ट नहीं हुआ है ऐसा कहा है| तथा ऐसे हमले करके इस्रायल सिरिया को अपने उद्देश्य से विचलित नहीं कर सकता, ऐसा दावा हमास के प्रवक्ता फाजवी बरहोम ने किया है| तथा गाझा पट्टी पर हमलो के लिए और आगे चलकर परिणाम के लिए इस्रायल जिम्मेदार होगा, ऐसा इशारा हमास के प्रवक्ता ने दिया है| हमास के गाझापट्टी में लगभग १०० से अधिक सुरंग निर्माण करने का दावा किया जाता है| इससे पहले भी इस्रायल के युद्ध में इस्रायल के गाझा पट्टी के लगभग ३१ सुरंग नष्ट करने की बात कही थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.