इजिप्त के रास्ते गाजा में पहुंच रहे ईरान के हथियारों का भंडार इस्रायल से नष्ट – इस्रायली समाचार चैनल की जानकारी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरजेरूसलम – इस्रायल के विरोध में कार्रवाई के लिए इजिप्त के सीनाई मार्ग से गाजापट्टी में हमास के आतंकवादियों को शस्त्र सज्ज करने कि ईरान की योजना इस्रायल ने उधेड दी है| इस्रायल के लड़ाकू विमानों ने सिनाई प्रांत में किए कार्रवाई में ईरान का यह शस्त्र भंडार नष्ट किया है| इससे पहले भी गाजापट्टी में संगठनों के लिए ईरान ने शस्त्र भंडार भेजने का आरोप इस्रायल ने किया था|

इजिप्त के सिनाई प्रांत में खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख आतंकवादी संगठन का बड़ा प्रभाव होने का दावा किया जा रहा है| मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ इस्लामिक जिहाद, हमास, हिजबुल्लाह, अलकायदा और आईएस इन आतंकवादी संगठन के अड्डे सिनाई प्रांत में है| इस्रायल के लगभग २४० किलोमीटर की सीमा इस सिनाई प्रांत से जुड़ी हुई है| इसकी वजह से सुरक्षा के लिए इस्रायल और इजिप्त से सिनाई प्रांत में संयुक्त कार्रवाई की जा रही है| इजिप्त के आवाहन के बाद भी इस्रायल ने सिनाई प्रांत में आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं|

पिछले वर्ष नवंबर महीने से इस वर्ष मई महीने तक इस्रायल के लड़ाकू विमानों ने सिनाई प्रांत में ऐसी ही कार्रवाई की है| इस कार्रवाई में गाजापट्टी में हमास एवं इस्लामिक जिहाद इन दोनों आतंकवादी संगठनों के लिए ट्रक्स से बड़ी तादाद में होनेवाला शस्त्र प्रदाय नष्ट करने की खबर इस्रायल के अग्रणी के वृत्त माध्यम ने कही है| इजिप्त के लष्कर ने भी सीनाई प्रांत से गाजापट्टी में होनेवाले ३७ सुरुंग मार्ग नष्ट करने की जानकारी दी है|

इस्रायल और इजिप्त के सिनाई प्रांत में कार्रवाई गाजापट्टी में हमास एवं इस्लामिक जिहाद को गतिरोध करनेवाली है| अमरिका एवं ईरान में संघर्ष भड़का तो ईरान गाजापट्टी, लेबनान, सीरिया एवं आसपास के क्षेत्र में अपने समर्थकों से इस्रायल पर हमलें करवाएगा, ऐसा दावा इस्रायल और अमरिका की गुप्तचर यंत्रणा कर रही हैं|

दौरान, पर्शियन खाड़ी क्षेत्र में एवं खाड़ी देशों में बड़ी तादाद में तनाव होकर वहां के देश एक दूसरों को चेतावनी और धमकियां दे रहे हैं| पर वास्तव में उस तादाद में कार्यवाही नहीं हो रही, ऐसा दिखाई दे रहा है| पर इन देशों द्वारा हुई कार्रवाई दुनिया के सामने नहीं आने की बात इस्रायली वृत्त माध्यम ने दिए खबर की वजह से उजागर हुई है| हमला करने के बाद कुछ महीनों में इस्रायल के इन हमलों की जानकारी उजागर हुई है|

इससे पहले सीरिया में इस्रायल ने २०० से अधिक हवाई हमलें किएं थे| पर उस की खबर ना होने की जानकारी इस्रायल के वरिष्ठ अधिकारी ने दी थी| जिसकी वजह से खाड़ी क्षेत्र में तथा पर्शियन खाड़ी क्षेत्र में उजागर हो रही खबर से कई गुनी अधिक गतिविधियां होने की बात सिनाई प्रांत में हुई इस कार्रवाई से स्पष्ट हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.