‘मोसूल के संग्राम में ‘आयएस’ जीतेगा’ : ‘आयएस’ प्रमुख बगदादी का संदेश

मोसूल, दि. ३ (वृत्तसंस्था) – इराकी सेना द्वारा मोसूल में घिरा हुआ ‘आयएस’प्रमुख ‘अबू बक्र अल बगदादी’ ने अपने समर्थकों को आखरी साँस तक लड़ने के आदेश दिये हैं| इस लड़ाई में अपनी जीत होगी, ऐसा कहकर बगदादी ने ‘आयएस’ के आतंकियों को जोश बढ़ाने का संदेश दिया है| साथ ही, तुर्की और सौदी अरब इन देशों को दुश्मनों में शामिल करके, इन देशों में खून की नदियाँ बहें इतनी हिंसा करने का आदेश  बगदादी ने अपने समर्थकों को दिया है| इसी कारण ‘आयएस’ अपने कब्ज़े में रहनेवाला यह महत्वपूर्ण शहर इराकी सेना को आसानी से नहीं मिलेगा, ऐसे साफ संकेत मिल रहे हैं|

मोसूल‘इराकी सेना तथा कुर्दवंशीय जवानों की टुकड़ी द्वारा ‘मोसूल’ को घेरा जा चुका है| ‘आयएस’ प्रमुख बगदादी इस शहर में छुपकर बैठा है और बगदादी के भागने के सारे रास्ते बंद हुए हैं’ ऐसी ख़बरें भी प्रकाशित हुई थीं| इसके साथ ही, ‘आयएस’के आतंकवादी जान बचाने के लिए इस शहर से भाग रहे हैं, इस तरह की ख़बरें भी सामने आ रही थीं| इराकी सेना की कार्रवाई को सफलता मिलने की ख़बर आते ही, बगदादी ने अपना ध्वनिसंदेश प्रकाशित किया है| करीब आधे घंटे के इस ध्वनिसंदेश में, बगदादी ने अपने समर्थकों को आख़िरी साँस तक लड़ने का आवाहन किया है|

‘पीछे हटने से और पराजित होने से मौत हज़ार गुना अच्छी है| इस युद्ध के कारण अपना आत्मविश्‍वास एवं निर्धार और मज़बूत होगा और इस युद्ध में जीत अपनी होगी’ ऐसा संदेश बगदादी ने इस ध्वनिसंदेश द्वारा अपने समर्थकों को दिया| साथ ही, इस युद्ध में इराकी सेना को सौदी अरेबिया और तुर्की इन देशों से मिलनेवाली सहायता की भी कड़ी आलोचना बगदादी ने की| ‘इन दोनो देशों को दुश्मन की लिस्ट में शामिल करो और तुर्की को अपना युद्धक्षेत्र बनाओ| इस देश में हाहाकार फैलाओ| खून की नदियाँ बहेंगी ऐसा हिंसाचार दुश्मन के देश में करो| सौदी अरेबिया की सुरक्षाव्यवस्था तथा राजघराने को लक्ष्य करो’ ऐसा कहकर बगदादी ने ‘आयएस’ के आतंकवादियों को उकसाया है|

मोसूलबगदादी के इस आधे घंटे के ध्वनिसंदेश की अबतक छानबीन नहीं हो पायी है| लेकिन इस ऑडियो में रिकॉर्ड की गयी आवा़ज़ बगदादी की ही है, ऐसा दावा मीडीया द्वारा किया जा रहा है| मोसूल का संघर्ष अंतिम मुकाम तक आया होकर, इस ऑडियो द्वारा बगदादी ने, यह शहर इराकी सेना के हाथ में आसानी से नहीं देगे, ऐसी चेतावनी दी है| मोसूल यह इराक का दूसरे क्रमांक का बड़ा शहर माना जाता है| इस शहर में १५ लाख इतनी लोकसंख्या है| ‘आयएस’ के आतंकवादी यहाँ की जनता का ढाल जैसा इस्तेमाल करेंगे, ऐसी चिंता जतायी जा रही है|

इस पृष्ठभूमि पर, आयएस के खिलाफ़ कार्रवाई करनेवाली इराकी सेना तथा कुर्दवंशीय जवानों की टुकड़ी ‘पेशमर्गा’ सावधानीपूर्वक आगे बढ़ रहे हैं, ऐसा कहा जाता है| इसके साथ ही, यहाँ आनेवाली सेना को रोकने के लिए ‘आयएस’ के आतंकवादियों ने बड़े पैमाने पर विस्फोटक ज़मीन में लगाये हैं| इस कारण, इस शहर में तेज़ी से घुसना इराकी सेना के लिए मुश्कील बना है, ऐसा दावा किया जा रहा है| इस वजह से, अभी तक इस शहर में घमासान लड़ाई की शुरूआत नहीं हुई है| लेकिन आनेवाले दिनों में, यहाँ पर संघर्ष ज़्यादा घमासान होगा और इसमें बड़ी हानि होगी, ऐसी गहरी संभावना दिखायी दे रही है|

बगदादी के आदेश के बाद मोसूल में रॉकेट हमलें

बगदादी ने ‘आयएस’ के आतंकवादियों को संदेश देने के बाद, मोसूल के पूर्वीय इलाके में रॉकेट्स हमले हुए हैं और भारी मात्रा में विस्फोटों की आवाज़ें सुनाई दी होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है| इराकी सेना की दिशा में ‘आयएस’ के आतंकवादियों ने ये रॉकेट्स दागे, ऐसा दावा किया जा रहा है| इसके साथ ही, यहाँ पर हुए विस्फोटों की वजह से हमारे घर हिल गये, ऐसा स्थानीय लोगों ने कहा है| वहीं, ‘आयएस’ के आतंकवादियो ने, बगदादी के संदेश के कारण हमारा आत्मविश्‍वास बढ़ गया है, ऐसा कहकर, अब हम आख़िरी साँस तक लड़ेंगे, ऐसा कहा है| स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी मीडिया के प्रतिनिधियों को दी है| इस कारण, मोसूल को ‘आयएस’के चंगुल से छुड़ाना जितना आसान लग रहा था, उतना आसान नहीं है, इस बात का एहसास हुआ है, ऐसा यहाँ की जनता का कहना है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.