सीरिया में आयएस के पास जहरीले क्लोरीन का भंडार – रशियन रक्षा मंत्रालय का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मॉस्को – सीरिया के इदलिब में रासायनिक हमलों का खतरा कायम होते हुए आयएस के हाथ रासायनिक हमलों के लिए इस्तेमाल किए जानेवाला क्लोरीन का भंडार बरामद होने का दावा रशियन रक्षा मंत्रालय ने किया है। आयएस के आतंकवादियों ने सीरिया में अल-नुस्र इस आतंकवादी संगठन के साथ   स्वयंसेवी संगठन पर हमले करके यह भंडार जप्त करने का दावा रशियन रक्षा मंत्रालय ने किया है। आयएस के आतंकवादी क्लोरीन से शस्त्र सज्ज होने के लिए पाश्चात्य देश जिम्मेदार होने का आरोप रशिया ने किया है।

सीरियन राजधानी दमास्कस से पास होनेवाले हमा प्रांत में अल लतामीनाह इस हिस्से में २ दिनों पहले बहुत बड़ा संघर्ष भड़का था। आयएस के आतंकवादी और जबात अल-नुस्र इस अलकायदा से संबंधित आतंकवादियों में यह संघर्ष हुआ था। सीरिया में मानवतावादी सहायता करनेवाले स्वयंसेवी संगठन  के पास होनेवाले क्लोरीन के भंडार की वजह से आयएस ने जबात के मुख्यालय पर हमला किया था। इस हमले में जबात के चार आतंकवादी तथा सीरियन स्वयंसेवी  संगठन  के दो लोग ढेर हुए हैं।
इस समय आयएस के आतंकवादियों जबात के मुख्यालय से क्लोरीन के दो सिलेंडर लेकर भागे है। जहरीले वायु से भरे हुए यह दोनों सिलेंडर आयएस के आतंकवादियों ने अलेप्पो में अपने साथियों को सौंपने की जानकारी रशियन रक्षा मंत्रालय ने दी है। इसकी वजह से आयएस के आतंकवादी यह क्लोरीन का उपयोग शस्त्र निर्माण के लिए करने की आशंका बढ़ रही है।
यह भांडार आतंकवादियों के हाथ लगा है और इसके लिए रशिया ने पाश्चिमात्य देशों पर आरोप किया है। पाश्चात्य देशों का समर्थन होने वाले सीरिया में स्वयंसेवी संगठन  के गलती की वजह से जहरीले वायु का सिलेंडर आतंकवादियों के हाथ लगने की बात रशियन रक्षा मंत्रालय ने कही है। यह रासायनिक शस्त्र भंडार अलेप्पो के मार्ग से इदलिब में आतंकवादियों तक पहुंचा तो इस भाग में आतंकवादी रासायनिक हमले करेंगे। इन रासायनिक हमलों के लिए पाश्चिमात्य देश जिम्मेदार होंगे इसका एहसास रशिया के रक्षा मंत्रालय ने दिलाया है।
दौरान इदलिब में सीरियन लष्कर रासायनिक हमलों की तैयारी में होने का आरोप अमरिका ने किया था। अमरिका फिर से रासायनिक शस्त्र का उपयोग किया तो आगे चलकर परिणामों के लिए अस्साद प्रशासन जिम्मेदार होगी ऐसी चेतावनी अमरिका ने दी थी। तथा रशिया ने अमरिका का यह आरोप ठुकराकर पाश्चात्य देश बागियों के जरिए सीरिया में रासायनिक हमला करने का षड्यंत्र रचने का आरोप रशिया ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.