प्रदर्शकों पर हुई कार्रवाई से इराक हुआ खून से लथपथ – एम्नेस्टी इंटरनैशनल ने की इराक सरकार की आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबगदाद/वॉशिंगटन: राक के लष्कर ने रविवार को प्रदर्शनकर्ताओं पर की कार्रवाई में १४ लोगों की जान गई है और इसी के साथ राक के प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की संख्या अभी ३१९ पर पहुंच गई हैं| राक सरकार के आदेशों का पालन करते हुए प्रदर्शनकर्ताओं पर हो रही इस कार्रवाई के कारण राक में खूनखराबा होने की आलोचना एम्नेस्टी इंटरनैशनल ने की हैं| अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने इराक के बारे में दी प्रतिक्रिया का संज्ञान लेते हुए अमरिका ने राक में समय से पहले चुनाव करने का आवाहन किया हैं|

इराक में चुनाव करके नई सरकार स्थापित करें, ऐसा अमरिका ने सूचित किया हैं| साथ ही इराकी जनता की मांगों का विचार करें, ऐसी सूचना अमरिका ने दी हैं| लेकिन इराकी सरकार की धारणाओं पर नाराज हुए प्रदर्शन कर्ताओं ने चुनाव से पहले ही इराक की राजनैतिक व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता होने की बात कही हैं| साथ ही इराक में सत्ता पर होने वाले भ्रष्ट नेता पहले अपने पद से इस्तीफा दे, ऐसी मांग भी प्रदर्शनकर्ताओं ने रविवार को की हैं|

लेकिन प्रधानमंत्री अदेल अब्देल महदी ने इस्तीफा देने से इन्कार करते हुए उसके बदले अपनी सरकार बदलाव स्वीकारने के लिए तैयार होने की बात कही कहा हैं| साथ ही प्रदर्शनकर्ताओं को उकसानेवालों को गिरफ्तार करने के आदेश भी महदी ने इराकी सुरक्षा यंत्रणाओं को दिए हैं| उसके बाद रविवार शाम से इराकी लष्कर ने राजधानी बगदाद के अलगअलग विभागों में कार्रवाई शुरू की हैं|

इराकी लष्कर ने नसिरियाह में बच्चों के अस्पताल में कार्रवाई करते हुए महदी सरकार का विरोध करने वाले अस्पताल के कर्मचारीयों को कब्जे में लिया हैं| साथ ही अस्पताल के अंदर आंसू गैस का प्रयोग करने का आरोप अस्पताल के प्रशासन ने किया हैं| इसके अलावा खल्लानी विभाग में इराकी सेना ने प्रदर्शनकर्ताओं पर जबरदस्त कार्रवाई की हैं|

इराकी लष्कर की कार्रवाई में १४ लोगों की जान जाते हुए ३० लोग जख्मी हुए हैं| इराक की इस परिस्थिति पर एम्नेस्टी इंटरनैशनल ने आलोचना की हैं| प्रधानमंत्री महदी के आदेशों के अनुसार इराकी लष्कर प्रदर्शनकर्ताओं को लक्ष्य करते हुए पिछले एक महीने में इराक में रक्तपात होने की टीका इस अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन ने की हैं| पिछले १० दिनों में १०० से अधिक प्रदर्शनकर्ताओं की जान जाने की जानकारी का खुलासा हुआ हैं| इराक में महदी सरकार ने वर्णित प्रदर्शन समाप्त करने के लिए तेजी से कदम उठाने चाहिए, ऐसी मांग संयुक्त राष्ट्र संघ ने की हैं|

दौरान, इराक की इस सरकार के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के लिए अमरिका, इस्रायल और सौदी अरब तथा मित्र देश जिम्मेदार होने का आरोप ईरान ने किया हैं| ईरान के लिए अनुकूल होने वाले इराक की सरकार गिराने के लिए अमरिका के प्रयत्न शुरू किए है, यह आरोप ईरान ने किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.