ईरान के नेता ध्यान से शब्दों का प्रयोग करें – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन – ‘ईरान के कथित सर्वोच्च नेता, जो पिछले कुछ समय से सर्वोच्च नही रहे, उन्होंने अमरिका और यूरोप के विषय में गंदी भाषा का प्रयोग किया| इस देश की अर्थव्यवस्था गिरावट का सामना कर रही है और जनता संकट में फंसी है| ऐसे दौर में ईरान के सर्वोच्च नेता ध्यान से शब्द का प्रयोग करें’, यह चेतावनी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है| ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनी ने शुक्रवार के दिन अपने भाषण में ट्रम्प पर आलोचना की थी| इस पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने यह जवाबी बयान दिया है|

‘ईरान के वफादार नागरिक अमरिका पर प्रेम करनेवाले है| ईरान में ऐसी नागरिकों के सपने पुरे करनेवाली सरकार जरूरी है| उनकी मांगों को अनादर करके गोलिबारी करनेवाली सरकार नही चाहिए| ईरान के नेता अपने ही देश को सर्वनाश की ओर ले जाने के बजाए आतंकवाद का बहिष्कार करके ईरान को ग्रेट बनाने की कोशिश करें’, इन शब्दों में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान की हुकूमत के विरोध में प्रदर्शन कर रही ईरानी जनता का पक्ष लिया| इसके लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने फिर एक बार अंग्रेजी और फारसी भाषा में सोशल मीडिया पर संदेशा जारी किया|

पहले संदेशा के जेरिए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने ईरान को आनेवाले संकट से अवगत कराया| पिछले डेढ वर्षों में अमरिका ने लगाए कडे प्रतिबंधों की वजह से ईरान की अर्थव्यवस्था काफी दबाव में है| ईरान के ईंधन की निर्यात कम हुई है और यूरोपिय देशों ने भी ईंधन खरेदी को लेकर उदासिनता दिखाई है| ऐसी स्थिति में अमरिका और यूरोपिय देशों के प्रस्ताव पर सोचविचार नही किया तो ईरान का आथिक संकट और भी तीव्र होगा, यह संकेत राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिए है|

साथ ही ईरान के नेताओं की लोकप्रियता अब नही रही, यह दावा भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया| इसके लिए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने ईरान में हुकमत के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों की ओर इशारा किया| साथ ही ईरान की जनता को संबोधित करने के लिए जारी किए संदेश में भी इस देश की हुकूमत आतंकियों पर पैसे खर्च कर रही है, यह आलोचना भी ट्रम्प ने की| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सोशल मीडिया से ईरान की हुकूमत पर की इस आलोचना पर बडा समर्थन प्राप्त हो रहा है| दुनियाभर के ईरानी नागरिक राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के प्रति आभार व्यक्त कर रहे है और ईरान की खामेनी की हुकूमत का तख्ता पलट करने की मांग भी कर रहे है| 

इसी बीच, ईरान में भी राजधानी तेहरान के साथ कुछ अहम शहरों में सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी की हुकूमत के विरोध में ईरानी छात्रों ने शुरू किए प्रदर्शनों को बढता समर्थन प्राप्त हो रहा है| युक्रैन के विमान पर हुए हमले की सच्चाई छिपाकर रखनेवाली खामेनी हुकूमत का निषेध हो रहा है और ईरान की सरकार इस्तीफा दे, यह मांग भी प्रदर्शनकारी कर रहे है| यह प्रदर्शन कुचलने के लिए ईरान के रिव्होल्युशनरी गार्डस् ने गोलीबारी करने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से खामेनी हुकूमत की कठिनाई और भी बढी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.