चीन में ‘वुहान व्हायरस’ की बिमारी का दायरा बढा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग: चीन के वुहान शहर से शुरू हुए अज्ञात विषाणु की बिमारी का दायरा अब बढने की बात स्पष्ट हो रही है| चीन की सरकारी यंत्रणा इस विषाणु से बाधित हुए लोगों की संख्या ४५ बता रही है, फिर भी सच्चाई में यह संख्या १,७०० से भी अधिक होने का दावा किया जा रहा है| फिलहाल वुहान व्हायरसइस नाम से पहचाने जा रहे इस विषाणु की बिमारी से चीन में दो लोगों की मौत हुई है और जापान एवं थायलैंड में भी इस बिमारी के रुग्ण देखे गए है| इसी पृष्ठभूमि पर अमरिका और भारत इन दोनों देशों ने अपने नागरिकों को चीन की यात्रा से बचने की सलाह दी है|

चीन के वुहान शहर में न्युमोनिया के अज्ञात विषाणु की बिमारी फैलने की बात सामने आयी है और इस की चपेट में आए ४५ लोगों को अस्पतालों में दाखिल किया गया है| इनमें से दो लोगों की मौत हुई है और १० से भी अधिक लोगों की स्थिति गंभीर होने की बात कही जा रही है| शहर के सीफूड मार्केटके क्षेत्र से इस विषाणु का फैलाव शुरू होने की प्राथमिक जानकारी जांच से सामने आयी है| चीन की यंत्रणा इस बारे में अधिक जानकारी घोषित नही कर रहे है और इस वजह से डर का माहौल भी बना है| जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने भी इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है|

चीन की सरकारी यंत्रणा मरिजों की संख्या ४५ बता रही है, पर नीजि गुटों ने यह संख्या कई गुना अधिक होने का दावा किया है| वैज्ञानिकों के अनुसार एक गुट ने इस मुद्दे की पुरी जानकारी प्रसिद्ध की है और इसमें वुहान व्हायरसके पीडित मरीजों की संख्या १,७०० से भी अधिक होने की बात कही है|

इस जानकारी की वजह से चीन समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खलबली मची है और यह विषाणु डिसिज एक्सहै क्या, इस मुद्दे पर बातचीत हो रही है| एशियाई देशों में डर का माहौल बना है और जापान के साथ सिंगापूर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, तैवान, इंडोनेशिया, थायलैंड इन देशों ने तुरंत ही गतिविधियां शुरू की है| इन देशों ने चीन से पहुंच रहे सभी यात्रियों की जांच करने के लिए हवाई अड्डों पर स्वतंत्र यंत्रणा स्थापित की है| जापान एवं थायलैंड में वुहान व्हायरसका एक एक मरिज पाया गया है और कुछ संदिग्धों के परीक्षण शुरू होने की बात कही गई है|

अमरिका और भारत इन दो प्रमुख देशोंने भी चीन के वुहान व्हायरसको लेकर अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है| अमरिका में तीन प्रमुख हवाई अड्डों ने चीन के साथ एशियाई देशों से पहुंच रहे यात्रियों की जांच करने के लिए स्वतंत्र यंत्रणा स्थापित की है| भारत सरकार ने भी अपने स्वास्थ्य यंत्रणाओं को तैयारी रखने के आदेश जारी किए है| भारत में करीबन ५०० छात्रा वुहान शहर में शिक्षा प्राप्त कर रहे है, यह जानकारी सामने आ रही है और उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश हो रही है, यह जानकारी सूत्रों ने साझा की|

Leave a Reply

Your email address will not be published.