ईंधन के दामों में बढोतरी करने के लिए ही ईरान ने हमलें करवाए – अमरिकी विदेशमंत्री का आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – मई १२ के रोज यूएई के तट के निकट चार ईंधन टैंकर्स पर हमलें हुए थे| आर्थिक संकट का सामना कर रहे ईरान ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दामों में बढोतरी करावाने के लिए ही पर्शियन खाडी में हमलें करवाए, यह आरोप अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ इन्होंने किया| सौदी अरब के ईंधन टैंकर्स पर हुए हमलों में ईरान का हाथ होने का आरोप होने का दावा भी विदेशमंत्री पोम्पिओ ने किया|

‘यूएई’ के तट के निकट समुद्री क्षेत्र में चार व्यापारी जहाजों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी येमन के हौथी बागियों ने स्वीकारी थी| लेकिन, यह हमलें ईरान ने ही करवाए है, यह आरोप अमरिका, सौदी और यूएई कर रहे है| इन हमलों में ईरान का हाथ होने के सबूत अबतक सीधे तौर पर सामने रखे गए नही है और इस वजह से अमरिका झुठ बना रहा है, यह दावा ईरान और यूरोपिय माध्यमों ने किया था| ईरान पर हमला करने के लिए अमरिका ईंधन टैंकर हुए हमलों की वजह आगे कर रही है, यह आरोप ईरान ने किया था|

लेकिन, अमरिका के विदेशमंत्री पोम्पिओ इन्होंने इस हमलें के सबुत होने का ऐलान किया है| सौदी के ईंधन टैंकर्स पर हुए हमलों के लिए ईरान ईरान जिम्मेदार होने के पुख्ता सबुत अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन इन्होंने हमें दिखाए, ऐसा विदेशमंत्री पोम्पिओ ने कहा है| साथ ही सौदी के ईंधन टैंकर्स पर हमला करने के पीछे ईरान का एक उद्देश्य था, यह आरोप भी अमरिका के विदेशमंत्री ने किया है|

पिछले कुछ दिनों से सौदी अरब ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम कम रखने में सफलता प्राप्त की है| व्हेनेजुएला, ईरान, सुदान इन ईंधन के निर्यातदार देशों में बनी अस्थिरता की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दामों में बढोतरी नही होगी, यह भरोसा सौदी ने दिया था| साथ ही अमरिका ने लगाए प्रतिबंधों की वजह से ईरान से हो रही ईंधन की सप्लाई बंद होती है तो भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की किल्लत महसूस नही होगी, यह गारंटी सौदी ने दी थी| इस वजह से सौदी पर बदला लेने के लिए और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम बढाने के लिए ईरान ने सौदी के टैंकर्स पर हमलें करवाए, यह आरोप पोम्पिओ इन्होंने रखा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.