सर्बिया और फिलिपिन्स ने सोने के भंडार में बढोतरी की

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबेलग्रेड/मनिला – अमरिका-चीन व्यापारयुद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को झटके लगने के इशारे दिए जा रहे है और इसमें कुछ छोटे देशों ने सुरक्षा के तौर पर सोने में निवेश करने पर ध्यान केंद्रीत किया दिखाई दे रहा है| यूरोप में सर्बिया ने पिछले डेढ वर्ष में अपने सोने का भंडार ५० टन तक बढाने का उद्देश्य रखने की बात कही जा रही है| साथ ही फिलिपिन्स ने देशांतर्गत स्तर पर सोने में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जरूरी कानून को मंजुरी दी है|

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने हाल ही में प्रसिद्ध किए अहवाल में वर्ष २०१९ में सोने की मांग में हो रही बढोतरी कायम होने की बात दर्ज की थी| इस बढोतरी के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने शुरू की हुई ऐतिहासिक खरीद यह एक प्रमुख कारण होने की बात आगे रखी थी| इस वर्ष पहले तीन महीनों में ही सोने की मांग करीबन १,०५३ टन से भी अधिक दर्ज होने की जानकारी वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अहवाल में रखी गई थी|

इस अहवाल पर वैश्‍विक स्तर के अर्थ शास्त्री एवं विश्‍लेषकों ने प्रतिक्रिया दर्ज की थी| सोने की मांग में हो रही बढोतरी आर्थिक अनिश्‍चितता के संकेत दे रही है और अमरिका-चीन में जारी व्यापारयुद्ध का दबाव जागतिक अर्थव्यवस्था पर बन रहा है, यह मत विश्‍लेषकों ने व्यक्त किया था| सर्बिया और फिलिपिन्स ने सोने में निवेश करने संबंधी किया निर्णय इसी का हिस्सा होने की बात दिखाई दे रही है|

फिलिपिन्स ने अपने सोने का भंडार १९८ टन तक बढाया है और देश की विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा १० प्रतिशत तक बढाया है| साथ ही सरकार ने देश में सोने की बिक्री कर रहे खदानों के मालिकों को आयकर के साथ अन्य करों में सहुलियत देने के लिए कानून मंजूर किया है| इसके आगे फिलिपिन्स में सोने का उत्पाद कर रहे व्यावसायिक सेंट्रल बैंक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होनेवाली किमत से सोने की बिक्री कर सकेंगे, यह भी कहा जा रहा है| इस कानून से देश की बैंकों में जमा सोने का भंडार बढेगा और विदेशी मुद्रा भंडार स्थिर रहेगा, यह दावा किया जा रहा है|

फिलिपिन्स में देश में ही सोना रखने के लिए कानून हो रहा है, तभी यूरोप में सर्बिया ने अपने सोने का भंडार बढाने के लिए कदम उठाए है| फिलहाल सर्बिया के भंडार में २० टन सोना जमा है| लेकिन आर्थिक अनिश्‍चितता के माहौल में सोने के भंडार में बढोतरी करने के लिए सोने की खरीद शुरू करने का निर्णय किया गया है| इसके नुसार विद्यमान वर्ष में सर्बिया १० टन सोने की खरेद कर रहा है और वर्ष २०२० के आखिरी दिनों तक सोने का भंडार ५० टन तक बढाने की दिशा में कोशिश हो रही है|

इससे पहले अमरिकी अर्थव्यवस्था, डॉलर की किमत और सोने की मांग का आलेख एक दुसरे के विरोधी दिशा में बढता दिखाई दिया है| लेकिन, इस बार अमरिकी अर्थव्यवस्था अच्छी गति से बढ रही है, ऐसे में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग में हो रही बढोतरी ध्यान आकर्षित कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.