अमरीका के साथ परमाणु समझौते पर अप्रत्यक्ष चर्चा होने की बात ईरान ने कबूल की

तेहरान/जेरूसलम – अमरीका के बायडेन प्रशासन ने अंतरिम परमाणु समझौते पर ईरान के साथ गुप्त चर्चा करने की खबर पिछले हफ्ते प्रसिद्ध हुई थी। अमरीका ने इस खबर को ठुकराया भी था। लेकिन, ओमान में अमरीका और हमारे प्रतिनिधि की अप्रत्यक्ष चर्चा होने की बात ईरान ने कबूल की है। इस वजह से ईरान के साथ परमाणु समझौते पर चर्चा शुरू नहीं हैं, ऐसा कहते रहे बायडेन प्रशासन को मुंह की खानी पड़ी हैं। इसपर अमरीका और इस्रायली माध्यमों ने किए दावे सच साबित हुए हैं और इस्रायल लगातार जता रही आशंका इससे वास्तव में उतरती दिख रही है। इस का खाड़ी क्षेत्र पर काफी बड़ा असर हो सकता हैं।

पिछले महीने खाड़ी क्षेत्र के ओमान देश में अमरीका और ईरानी अधिकारियों की मुलाकात होने की खबर अमरिकी वृत्तसंस्था ने कुछ दिन पहले जारी की थी। रशिया-यूक्रेन युद्ध पर पूरे विश्व का ध्यान लगा हैं और ऐसे में बायडेन प्रशासन ने ईरान के साथ गुप्त चर्चा करने की योजना बनाई थी। इस चर्चा को लेकर बायडेन प्रशासन ने ईरान को धमकाने की खबरें भी सामने आयी थी। ईरान ने यूरेनियम संवर्धन बढ़ाकर ९० प्रतिशत किया तो इसके परिणाम काफी गंभीर होंगे, यह संदेश देने के लिए इस बैठक का आयोजन था, ऐसा बायडेन प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने कहा था।

लेकिन, पिछले वर्ष से अधर में लटके परमाणु समझौते पर ईरान के साथ नए से बातचीत शुरू करने के लिए बायडेन प्रशासन कोशिश में होने की आशंका इस्रायली माध्यमों ने व्यक्त की थी। वर्ष २०१५ में अमरीका और अन्य पश्चिमी देशों ने ईरान के साथ किया परमाणु समझौता फिर से अपनाने के लिए बायडेन प्रशासन कोशिश कर रहा हैं। इसके लिए ओमान में अमरीका और ईरान के अधिकारियों की चर्चा होने की संभावना इस्रायली माध्यमों ने जताई थी। बायडेन प्रशासन ने इसे नकारा था।

लेकिन, ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमरीका के साथ चर्चा होने की कबुली दी है। साथ ही  बायडेन प्रशासन ने पेश किए अंतरिम समझौते के लिए हमारा देश उत्सुक नहीं हैं, यह भी ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने स्पष्ट किया। इसके बजाय अमरीका ने परमाणु समझौते से वर्ष २०१८ में पीछे हटने का किया निर्णय बदल कर २०१५ का समझौता फिर से अपनाए, यह मांग कनानी नी की। अमरीका के साथ हुई अप्रत्यक्ष चर्चा के दौरान भी ईरान ने यही विचार तीव्रता से रखा, ऐसा कनानी ने कहा।

ईरान ने इस चर्चा की कबुली देने के बावजूद अमरीका ने इस खबर को पुरी तरह से झूठ बताया है। साथ ही ओमान की बैठक से ईरान को सिर्फ संदेश देने का बयान अमरीका ने किया है। लेकिन, इस बैठक में ईरान ने रखी मांग पर बयान करने के लिए बायडेन प्रशासन तैयार नहीं हैं। लेकिन, यह अंतरिम समझौता आगे भी ईरान को यूरेनियम संवर्धन शुरू रखने की अनुमति देता है, यह दावा इस्रायली माध्यम कर रहे हैं। ऐसा हुआ तो ईरान परमाणु बम बनाने के काफी करीब पहुंचेगा, यह ड़र इस्रायली नेता और माध्यम व्यक्त कर रहे हैं।

अमरीका के साथ हुई चर्चा को लेकर ईरान ने सार्वजनिक स्तर पर कबुली देने के बाद मंगलवार को इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने फिर से यह इशारा दिया है कि, किसी भी तरह के समझौते के लिए इस्रायल बाध्य नहीं होगा। आत्मरक्षा के लिए इस्रायल आवश्यक सब कुछ करेगा, यह चेतावनी ही नेत्यान्याहू ने दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.