‘साउथ चाइना सी’ में इंडोनेशिया ने विदेशी मछुआरों के ५१ जहाज डुबोए

Third World Warबाली: ‘साउथ चाइना सी’ के क्षेत्र पर अधिकार का मुद्दा अधिक गंभीर बनता जा रहा है और चीन, फिलिपिन्स एवं वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी आक्रामक हुआ है| इंडोनेशिया ने अपने सागरी सीमा में अवैध तरीके से मछली पकडनेवाले विदेशी मछुआरों के ५१ नौकाओं को डुबाया है और इनमें चीन के जहाज भी शामिल है| इंडोनेशिया के सागरी क्षेत्र में जहाज रवाना करनेवाले साउथ चाइना सी क्षेत्र के देशों को झटका देने के लिए यह कार्रवाई करने की बात इंडोनेशिया ने कही है| इस कार्रवाई पर चीन से कड़ी प्रतिक्रिया उमडी है और उसका रूपांतर संघर्ष में हो सकता है|

साउथ चाइना सी, इंडोनेशिया, विदेशी मछुआरों, ५१ जहाज, डुबोए, बाली, चीनइंडोनेशिया की सागरी सीमा में घुसपैठ करनेवाले मछुआरों की नौकाओं को जल समाधि देने की घोषणा इंडोनेशिया सरकार ने कुछ दिन पहले की थी| उसके बाद भी इंडोनेशिया के सागरी क्षेत्र में कई मछुआरों के नौका वहीं पर मंडरा रहे थे| ऐसे में इंडोनेशियन यंत्रणा ने इन विदेशी नौकाओं को जल समाधि दी| इस में वियतनाम के सबसे अधिक ३८ तथा मलेशिया के ६ और चीन की २ नौकाओं का समावेश था| इंडोनेशिया के ‘फिशरीज विभाग’ के मंत्री सूसी पुजिआस्तुति ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है|

इंडोनेशिया के सागरी सीमा में अन्य देशों के मछुआरों के नौकाओं की वजह से देश की सुरक्षा पर परिणाम हो रहा है| इसकी वजह से इन नौकाओं पर कार्रवाई करने के सिवाय विकल्प नहीं था, ऐसा पुजिआस्तुति ने कहा है| तथा नौसेना और तटरक्षक दल से कार्रवाई करने से बेहतर संबंधीत देशों को आर्थिक झटका देना महत्वपूर्ण था| ऐसा हुआ तो यह देश फिर से इंडोनेशिया के सागरी सीमा में अपने नाव रवाना नहीं करेंगे, ऐसा विश्वास पुजिआस्तुति ने व्यक्त किया है| इससे पहले भी इंडोनेशिया ने घुसपैठी विदेशी मछुआरों के नौकाओं पर कार्रवाई की थी|

इंडोनेशिया की इस कार्रवाई की वजह से इस सागरी क्षेत्र के मालिकत्व पर निर्माण हुआ विवाद ने नया मोड लिया है और यह विवाद अधिक गंभीर होने की बात दिखाई दे रही है| इसमें चीन जैसे बलशाली देश के जहाज डूबा कर इंडोनेशिया बहुत बड़ी जोखिम उठाता दिखाई दे रहा है|

वियतनाम चीन के बंदी का आदेश ठुकराएगा

साउथ चाइना सी, इंडोनेशिया, विदेशी मछुआरों, ५१ जहाज, डुबोए, बाली, चीनहनोई: साउथ चाइना सी में मछुआरों पर चीन ने जारी किए प्रतिबंध ठुकराने की घोषणा वियतनाम ने की है| वियतनाम के सार्वभौमत्व को चुनौती देनेवाली चीन की एकतरफा बंदी मंजूर न होने की बात वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट की है|

पिछले साढ़े तीन महीनों से चीन ने पैरासेल द्वीप समूह में मछुआरों पर पाबंदी लगाई थी| इस सागरी क्षेत्र पर वियतनाम और फिलिपिन्स दावा बता रहे हैं| शनिवार के दिन वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने चीन की यह बंदी ठुकराकर अपने नौकाओं को रवाना करने की बात घोषित की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.