खाडी क्षेत्र में भारतीय नौसेना की तैनाती

नई दिल्ली: अमरिकाईरान संघर्ष की पृष्ठभूमि पर देश के हितसंबंधों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना ने खाडी क्षेत्र में युद्धपोत की तैनाती की है| इस तैनाती का पुरा ब्यौरा अभी दिया गया नही है| फिर भी, व्यापारी यातायात करेनवाले पोत एवं खाडी क्षेत्र में भारतीयों की सुरक्षा के लिए यह तैनाती होे की जानकारी सामने आ रही है| इसी बीच भारत की खाडी क्षेत्र पर नजर बनी होते समय चीन और पाकिस्तान ने अरब सागर में संयुक्त अभ्यास शुरू किया है| इसके लिए दोनों देसों की पनडुब्बियां इस समुद्री क्षेत्र में पहुंची है|

खाडी क्षेत्र में लगभग ८० लाख भारतीय कार्यरत है और अमरिकाईरान तनाव के कारण उनकी सुरक्षा का मुद्दा गंभीर बना है| साथ ही अमरिका और सहयोग देशों को लक्ष्य करने के लिए ईरान किसी भी क्षण होर्मुझ की खाडी में ईंधन की यातायात रोक सकता है| ऐसा होने पर पुरे खाडी क्षेत्र में संघर्ष शुरू होगा और इसका असर सभी देशों को भुगतने होंगे| इस पृष्ठभूमि पर इस क्षेत्र में अलग अलग स्तर पर हितसंबंध रखनेवाले सभी देश हरकत में आए है|

भारत ने भी इस क्षेत्र में भारतीय नागरिक एवं सामान की यातायात की सुरक्षा के लिए नौसेना की तैनाती का निर्णय किया है| व्यापारी यातायात की सुरक्षा करने के लिए युद्धपोत और विमानों की तैनाती करने की जानकारी नौसेना ने प्रदान की है| साथ ही हम स्थिति पर नजर रखकर है, यह भी नौसेना ने कहा है| किसी भी इमर्जन्सीका सामना करने के लिए आवश्यक तैयारी नौसेना ने रखी है, यह दावा भी भारतीय नौसेना ने किया है|

भारत की नजर खाडी क्षेत्र पर केंद्रीत हुई है| ऐसे समय में अरब सागर में चीन और पाकिस्तान का युद्धाभ्यास शुरू हुआ है| इसके लिए दोनों देशों की पनडुब्बियों ने इस क्षेत्र में प्रवेश किया होने का दावा हो रहा है| भारत के लिए अरब सागर सामरिक नजरिए से काफी अहम है| यह ध्यान में रखकर चीन लगातार पाकिस्तान की सहयता प्राप्त करके भारत पर दबाव बढाने की कोशिश करता रहा है| चीन और पाकिस्तान का यह युद्धाभ्यास इन्हीं कोशिशों का हिस्सा बनता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.