भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य हो रही है – केंद्रीय व्यापारमंत्री पियूष गोयल

piyush-goyal-india-economy-1नई दिल्ली – निर्यात और देश में विदेशी निवेश में हो रही बढ़ोतरी भारत की अर्थव्यवस्था सामान्य हो रही है इसके स्पष्ट संकेत देती है। केंद्रीय व्यापारमंत्री पियूष गोयल ने यह जानकारी देकर देश की अर्थव्यवस्था कोरोना का संकट पीछे छोड़कर सामान्य होने की बात स्पष्ट की। अंतरराष्ट्रीय वित्तसंस्थाएं भी यह विश्‍वास व्यक्त कर रही हैं क, भारत सबसे तेज़ प्रगति करेगा। केंद्रीय वित्तमंत्री ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था अगले दिनों में जोरदार प्रदर्शन करेगी, यह विश्‍वास व्यक्त किया था।

बीते वर्ष के इसी महीने की तुलना में वर्तमान वर्ष में रोजगार के अवसर अधिक मात्रा में उपलब्ध होते दिख रहे हैं। अप्रैल से अक्तुबर तक के दौर में व्यापारी स्तर पर कुल २३२ अरब डॉलर्स का निर्यात हुआ है और इस वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों में ही ‘एफडीआय’ में ६२ प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। यह सबकुछ भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य होने के संकेत हैं। अंतरराष्ट्रीय उद्योगक्षेत्र भारत पर अधिक भरोसा जता रहा है। अंतरराष्ट्रीय निवेषक भी भारत में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। अगले दिनों में इसके काफी बड़े सकारात्मक परिणाम सामने आएँगे, यह विश्‍वास केंद्रीय व्यापारमंत्री के बयान से व्यक्त हो रहा है।

piyush-goyal-india-economy-2कोरोना की महामारी की वजह से विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाओं को भी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इस झटके से विकसित और औद्योगिक नज़रिये से प्रगत देशों की अर्थव्यवस्थाएं अब भी पूरी तरह से संभली नहीं हैं। ऐसी स्थिति में भारतीय अर्थव्यवस्था सकारात्मक संकेत दे रही है, यह काफी बड़ी संतोष की बात है। खास तौर पर विश्‍व की फैक्टरी माने जा रहे चीन की अर्थव्यवस्था के सामने खड़ी हुई चुनौतियों की पृष्ठभूमि पर भारत की यह आर्थिक सफलता स्पष्ट तौर पर विश्‍व के सामने आ रही है। इस वजह से वैश्विक उत्पादन का केंद्र बने चीन से बाहर निकलकर बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ अपने कारखाने अन्य देशों में स्थानांतरित कर रहे हैं। इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सामने भारत बेहतर विकल्प के तौर पर सामने आ रहा है। काफी बड़ा बाज़ार और कुशल मनुष्यबल, लोकतांत्रिक व्यवस्था भारत के बलस्थान हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन भी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भारत की ओर आकर्षित कर रहा है।

साथ ही कोरोना की महामारी के दौरान भारत का प्रदर्शन पूरे विश्‍व की सराहना का विषय बना था। भारत में कोरोना वैक्सीन का निर्माण एवं इसका भारी मात्रा में उत्पादन एवं टीकाकरण की व्यापक मुहिम, सबकुछ विकसित देशों को भी चौंकानेवाला था। इसका काफी बड़ा असर भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि पर पड़ा है और हाल ही में इटली में हुई ‘जी २०’ की बैठक में इसकी छबि दिखाई दी थी।

भारतीय अर्थव्यवस्था करीबी दिनों में बड़ी तेज़ी से प्रगति करेगी और इससे वैश्‍विक अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ होगा, यह दावे अंतरराष्ट्रीय वित्तसंस्था कर रही है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की उम्मीद के अनुसार आर्थिक सुधार करने के लिए भारत ने उठाए कदमों का भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वागत हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन खतरे से घिरी है और ऐसे में भारत के निर्यात में बढ़ोतरी एवं भारत में बढ़ रहा अंतरराष्ट्रीय निवेश, सबकुछ भारत के आर्थिक सुधारों को प्राप्त हो रहे रिस्पान्स के संकेत दे रहे हैं। केंद्रीय व्यापारमंत्री ने इसका दाखिला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.