भारत की श्रीलंका को १०० करोड़ डॉलर्स की ऋण सहायता

नई दिल्ली – भारत ने आर्थिक संकट से घिरे श्रीलंका को अतिरिक्त १०० करोड़ डॉलर्स की ऋण सहायता का ऐलान किया| श्रीलंका के अर्थमंत्री बासिल राजपक्षे भारत दौरे पर आए हैं और इसी दौरान दोनों देशों ने इससे संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए| इस अवसर पर केंद्रीय अर्थमंत्री निर्मला सीतारामन और विदेशमंत्री एस.जयशंकर उपस्थित थे| इस सहायता के लिए श्रीलंका के अर्थमंत्री ने भारत के प्रति आभार जताया|

श्रीलंका मौजूदा समय में काफी बड़े आर्थिक संकट में हैं| कोरोना की महामारी के कारण श्रीलंका की अर्थव्यवस्था टुट गई थी| इसी में चीन से बड़े ब्याजदर से उठाए कर्ज का फंदा श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के सामने खड़ी समस्याओं को अधिक ही तीव्र कर रहा हैं| श्रीलंका के अनाज उत्पादन में गिरावट हुई हैं और इस साल श्रीलंका को भारत से अनाज की आयात करनी पड़ी| इसी बीच ईंधन के दामों का उछाल होने से श्रीलंका की स्थिति और भी खराब हुई हैं| इस पुरे संकट को परस्त करने के लिए श्रीलंका को बड़ी सहायता की आवश्यकता हैं| इसके लिए श्रीलंका ने भारत से सहायता का निवेदन किया था|

इसपर प्रतिसाद देकर भारत ने श्रीलंका को १०० करोड़ डॉलर्स की ऋणसहायता प्रदान की| इस निधी का इस्तेमाल करके श्रीलंका अब भारत से अनाज, दवांईयां और अन्य ज़रूरी सामना प्राप्त करेगा| इससे संबंधित समझौता किया गया हैं और इश दौरान श्रीलंका के अर्थमंत्री बासिल राजपक्षे भी मौजूद थे| भारत की केंद्रीय अर्थमंत्री निर्मला सीतारामन, विदेशमंत्री एस.जयशंकर भी इस अवसर पर उपस्थित थे| श्रीलंका के अर्थमंत्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी|

इस दौरान बासिल राजपक्षे ने भारत ने श्रीलंका को अबतक प्रदान किए सहायता को लेकर आभार जताया था| इसके अलावा ‘नेबरहूड फर्स्ट’ यानी पड़ोसी देशों को प्राथमिकता एवं सादर (सेक्युरिटी ऍण्ड ग्रोथ फॉॉर ऑल इन द रिजन)इन दोनों योजनाओं के तहत श्रीलंका को भारत हर तरह की सहायता प्रदान करेगा, यह गवाही इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी| पिछले महीने में भी भारत ने श्रीलंका को ५० करोड़ डॉलर्स ऋण सहायता प्रदान की थी| ईंधन खरीद के लिए श्रीलंका को यह निधी दिया गया था| इसी बीच भारत के साथ जारी श्रीलंका का यह सहयोग चीन को चूभ रहा हैं और चीन-श्रीलंका के सहयोग में भारत अड़ंगा बन रहा हैं, ऐसी आलोचना चीन के विदेशमंत्री वैंग ई ने की थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.