दो-तीन सालों में ही भारत-युएई व्यापार 100 अरब डॉलर्स के पार पहुँचेगा – युएई के व्यापारमंत्री का ऐलान

नई दिल्ली – संयुक्त अरब अमिरात (युएई) के व्यापारमंत्री थानी बिन अहमद अल झेओदी भारत दौरे पर आये हैं। व्यापारमंत्री पियूष गोयल के साथ उनकी चर्चा संपन्न हुई। इस समय, आनेवाले दो-तीन सालों में ही भारत-युएई व्यापार 100 अरब डॉलर्स के पार चला जायेगा, ऐसा भरोसा युएई के व्यापारमंत्री ने ज़ाहिर किया। वहीं, भारत का युपीआई पेमेंट सिस्टम युएई में कार्यरत हुआ है, यह बताकर व्यापारमंत्री पियूष गोयल ने कहा है कि आनेवाले समय में दोनों देशों के बीच का सहयोग नई बुलन्दियों को छू लेगा।

100 अरब डॉलर्स1 मई 2022 के दिन भारत और युएई के बीच व्यापक मुक्त व्यापारी समझौता संपन्न हुआ। उसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापार को भारी मात्रा में बढ़ावा मिला हुआ दिख रहा है। दोनों देशों ने अगले पाँच सालों में 100 अरब डॉलर्स के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य हासिल करने की घोषणा की थी। लेकिन मुक्त व्यापारी समझौते के बाद दोनों देशों के बीच के व्यापार को मिली गति के मद्देनज़र, यह 100 अरब व्यापार का लक्ष्य समय से पहले ही हासिल होगा, ऐसा भरोसा युएई के व्यापारमंत्री ने ज़ाहिर किया।

अगले २-३ सालों में ही भारत और युएई के बीच व्यापार 100 अरब डॉलर्स तक जा सकता है, ऐसा युएई के व्यापारमंत्री थानी बिन अहमद अल झेओदी ने कहा। फिलहाल दोनों देशों के बीच के व्यापार में ईंधन का हिस्सा लगभग 62 प्रतिशत इतना है। लेकिन मुक्त व्यापारी समझौते के कारण, ईंधन के अलावा दोनों देशों के बीच के अन्य व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा और अगले कुछ ही सालों में हालात बदलेंगे, ऐसा विश्वास अल झेओदी ने व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.