भारत-पाकिस्तान का अघोषित युद्ध शुरू है – पाकिस्तान के रेलमंत्री का ऐलान

नई दिल्ली/इस्लामाबाद – भारत और पाकिस्तान का अघोषित युद्ध शुर है’, ऐसा पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशिद ने कहा है| भारतीय सेना नेपीओकेमें किए जोरदार हमलों की पृष्ठभूमि पर रशिद ने किए इस बयान की गुंज पाकिस्तान में सुनाई देने लगी है| मंगलवार के दिन भारत ने पीओके में की कार्रवाई में पाकिस्तान के १४ कमांडो और ५० से अधिक आतंकी मारे गए है, यह दावा हो रहा है|

मंगलवार के दिन पुंछ सेक्टर में रियासी इलाके पर गोलीबारी करके पाकिस्तानी सेना ने भारत को उकसाया था| पाकिस्तानी सेना की इस हरकत पर भारतीय सेना ने करारा जवाब देना शुरू किया है| ‘पीओकेमें करीबन ३०० मीटर दूरी पर हमला करके भारतीयच सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के १४ कमांडो मार गिराए थे| पाकिस्तान के इस दल में आतंकियों को भी शामिल किया जाता है| साथ ही भारतीय सेना ने इससे पहले की कार्रवाई में ५० से भी अधिक आतंकी मारे गए थे| भारत ने इस हमले के लिए बोफोर्स तोंप एवं अमरिका से प्राप्त किए१५५ एमएम के एक्सकैलिबरगोलों का प्रयोग किया| पाकिस्तान के विश्लेषकों ने इससे जुडी खबर का समर्थन किया है|

इस वजह से पीओके में पाकिस्तानी वायुसेना के विमान मंडरा रहे है| वहीभारत की वायुसेना ने भी पंजाब के होशियारपूर में गतिविधियां बढाई है| इस पृष्ठभूमि पर शेख रशिद ने भारतपाकिस्तान का अघोषित युद्ध शुरू होने का दावा किया है| यह युद्ध सिर्फ टैंक और तोंप से हमला करने तक सीमित नही रहेगा, इससे परमाणु युद्ध होगा, यह धमकी शेख रशिद ने दी| पर, हम जो युद्ध देख रहे है, वह पाकिस्तान की यंत्रणा को दिखाई नही दे रहा है, ऐसे कुछ अजब बयान भी शेख रशिद ने किया| इससे पहले दोनों देशों में युद्ध होने का दावा रशिद ने किया था| उस समय पाकिस्तान से ही उनपर कडी आलोचना हुई थी| पाकिस्तानी सेना भी शेख रशिदा का पक्ष लेने से दूर रही थी| इस वजह से अकेले हुए रेलमंत्री ने अपना?अफसोस व्यक्त किया दिख रहा है|

इसी बीचपीओकेके मुझफ्फराबाद में पाकिस्तानी सेना का ब्रिगेड हेडक्वार्टर भारत के हमले में तबाह होने के समाचार चैनलों ने दिए है| साथ ही वहां के नीलमझेलम हायड्रो परियोजना के गेट क्रमांक तीन की भारत के हमलों से नुकसान पहुंचा है| इस वजह से वहां पर इमर्जन्सी सर्विसेस कार्यान्वित करने के दावे हो रहे है|

ऐसा होते हुए भी इस संघर्ष में पाकिस्तान की नही, बल्कि भारत का ही अधिक नुकसान हुआ है, ऐसा झुठा दावा पाकिस्तान कर रहा है| इसका समर्थन करने के लिए पाकिस्तान ने कुछ देशों के राजनयिक अधिकारी एवं पत्रकारों को नियंत्रण रेखा की सैर कराई| पर ज्यादा समय तक पाकिस्तान का यह दावा खडा नही रह सकेगा, यह बात स्पष्ट दिखने लगी है| क्यों कीपीओकेमें ही पाकिस्तान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन शुरू हुए है| मंगलवार के दिन हुए प्रदर्शनों में पाकिस्तानी यंत्रणा ने की कार्रवाई में लोगों की मौत हुई और १०० से अधिक जख्मीं हुए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.