भारत और इजिप्त आतंकवाद के विरोध में सहयोग बढ़ायेंगे

नयी दिल्ली, दि. २ (वृत्तसंस्था) – भारत यात्रा पर आये इजिप्त के राष्ट्राध्यक्ष अब्देल फतेह अल सिसी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की| आतंकवाद और चरमपंथीयवाद ये दोनों देशों के सामने खड़ी हुईं कड़ी चुनौतियाँ हैं| इन चुनौतियों का सामना करने के लिये, दोनों देशों के बीच का आतंकवादविरोधी और रक्षाविषयक सहयोग और भी मज़बूत करने का निर्णय दोनो नेताओं ने घोषित किया| साथ ही, व्यापार सहकार्य मज़बूत करने के लिए दोनों देशों में समुद्री यातायात समझौते की घोषणा भी इस वक्त संयुक्त पत्रकार परिषद में की गयी|

abdel fattah el-sisi - Narendra modi- भारत और इजिप्त

इजिप्त एशिया और आफ्रिकन देशों के बीच का ब्रिज है| अफ्रिका और अरब देशों में शांति और सौहार्द रखने के लिए इजिप्त की भूमिका बेहद महत्त्वपूर्ण है| भारत और इजिप्त में प्राचीन नागर संस्कृतियाँ विकसित हुई थीं| दोनों देशों में समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएँ मिली हैं, ऐसा प्रधानमंत्री ने कहा| संयुक्त राष्ट्रसंघ में इजिप्त कर रहे कार्य की प्रधानमंत्री ने खुलकर प्रशंसा की| लेकिन साथ ही, समय के अनुसार संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में सुधार करने की ज़रूरत है, ऐसा भी प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया|

आतंकवाद और चरमपंथीयवाद की चुनौती दोनों देशों के सामने है| इस चुनौती का मुक़ाबला करने के लिए गोपनीय दस्तावेजों का आदानप्रदान, सायबर सुरक्षा और आतंकवादविरोधी सहयोग और भी मज़बूत करने का फ़ैसला किया गया है, ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्राध्यक्ष सिसी के साथ हुई बैठक के बाद घोषित किया| साथ ही रक्षा सहकार्य इजिप्त के साथ और मज़बूत होगा, ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है|

इजिप्त के साथ सभी स्तरों पर और सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जानेवाला है| उभय देशों में आर्थिक और व्यापारी साझेदारी बढ़ाने का फ़ैसला हुआ है। इसके तहत समुद्री यातायात समझौते पर शुक्रवार के दिन हस्ताक्षर हुए| इस समझौते की वजह से, व्यापार के लिए मालवाहक जहाज़ की यातायात दोनो देशों के सागरी क्षेत्र में उपलब्ध होगी| इसके साथ ही, नौसेना के जहाज़ो को भी एक-दूसरे के सागरी क्षेत्र में आसानी से प्रवेश मिलेगा| इसके अलावा कृषि, कुशल विकास, लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र के साथ साथ, आरोग्य क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.