टीकाकरण में भारत ने अमरीका को पछाड़ा

नई दिल्ली – विश्‍व में सबसे तेज़ गति से टीकाकरण भारत में हुआ है और अब तक हुए कुल टीकाकरण में भारत ने अमरीका को पछाड़ा है। भारत में वैक्सीन उपलब्ध होने से लगभग एक महीना में अमरीका में टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। अमरीका में नागरिकों को अब तक कोरोना वैक्सीन के ३२.३३ करोड़ टीके लगए गए हैं। वहीं, भारत में सोमवार सुबह तक कुल ३.३६ करोड़ टीके लगाए गए हैं। २१ जून के दिन भारत में टीकाकरण की नई नीति के अनुसार १८ वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों का टीकाकरण शुरू हुआ। इसके बाद हफ्तेभर में करीबन ४ करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया है। 

टीकाकरण की गति के मुद्दे पर भारत ने सभी देशों को पीछे छोड़ा है और सिंगापुर की कुल जनसंख्या से अधिक लोगों को भारत में टीका लगाया जा रहा है। एक हफ्ते पहले केंद्र सरकार ने नई नीति के अनुसार देशभर में टीकाकरण करना शुरू किया था। इसके अनुसार केंद्र सरकार ही अब १८ से ४४ आयु वर्ग के नागरिकों के टीकाकरण के लिए राज्यों को मुफ्त वैक्सीन प्रदान कर रही है। इसके लिए कुल उत्पादन में से ७५ प्रतिशत वैक्सीन केंद्र सरकार खरीद रही है और २५ प्रतिशत वैक्सीन निजी अस्पतालों को बाज़ार दर से खरीदने के लिए उपलब्ध किए गए हैं। निजी अस्पतालों में भी बड़ी मात्रा में टीकाकरण हो रहा है। 

इस टीकाकरण की नई नीति की शुरूआत होने के बाद मात्र एक हफ्ते में ही टीकाकरण की गति काफी तेज़ हुई हैं। २१ जून के दिन टीकाकरण की नई नीति के पहले दिन ही लगभग ८८ लाख लोगों का टीकाकरण हुआ था। इसके बाद रोज़ाना औसतन ६० लाख लोगों का टीकाकरण हो रहा है। एक हफ्ते में ३.९१ करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। एक हफ्ते में हुए टीकाकरण की यह संख्या कनाड़ा, मलेशिया, सौदी अरब जैसे अन्य देशों की जनसंख्या से भी अधिक है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेखांकित की है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर देश की टीकाकरण मुहिम की गति बढ़ाने के लिए कोशिश कर रहे सभी लोगों का अभिनंदन किया।

अमरीका में अब तक ३२ करोड़ ३३ लाख २७ हज़ार टीके लगाए गए हैं। तो, भारत में सोमवार की सुबह तक कुल ३२ करोड़ ३६ लाख ६३ हज़ार से अधिक टीके लगाए गए हैं। सोमवार के दिन देश में ५५ लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण होने का वृत्त है। इस वजह से भारत में नागरिकों को अब तक प्रदान किए गए टीकों की संख्या करीबन ३४ करोड़ के करीब जा पहुँची है। भारत और अमरीका के बाद सबसे अधिक टीकाकरण ब्रिटेन में हुआ है और ब्रिटेन में अब तक ७ करोड़ ६७ लाख ७४ हज़ार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इसके बाद जर्मनी में ७.१४ करोड़, फ्रान्स में ५.२५ करोड़ और इटली में ४.९६ करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। टीकाकरण के कार्य में यूरोपियन देश भारत से कई गुना पीछे छूट गए हैं।

इसी बीच, १६ जनवरी के दिन भारत में ‘कोविशिल्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ इन दोनों वैक्सीन्स की सहायता से टीकाकरण शुरू हुआ था। सबसे पहले डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी और फ्रन्टलाईन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू किया गया। अब तक १.०१ करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया है। ७२ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन के दोनों टीके लगाए गए हैं। १.७४ करोड़ फ्रन्टलाईन वर्कर्स को वैक्सीन का पहला टीका प्राप्त हुआ है और करीबन ३४ लाख लोगों को दोनों टीके लगाए गए हैं।

१८ से ४४ आयु वर्ग के ८.४६ करोड़ लोगों को पहला टीका प्राप्त हुआ है और १९ लाख लोगों को दोनों टीके लगाए गए हैं। ४५ से ५९ आयु वर्ग के ८.७१ करोड़ नागरिकों को वैक्सीन का पहला डोस और १.४८ करोड़ लोगों को दोनों डोस लगाए गए हैं। इसके अलावा ६० वर्ष से अधिक उम्र के ६.७५ करोड़ नागरिकों को वैक्सीन का पहला टीका और २.३४ करोड़ लोगों दोनों टीके लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.