भारत ने २५ करोड़ कोरोना टीकाकरण का आँकड़ा पार किया

टीकाकरणनई दिल्ली – भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन के २५ करोड़ से अधिक डोस लगाए गए हैं। १८ से ४४ आयु वर्ग के ४ करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीन का पहला डोस लिया है और वैक्सीन लगाने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। केंद्र सरकार २१ जून से १८ से ४४ वर्ष उम्र के नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त प्रदान कर रही है और राज्यों की सरकारों की सहायता से इस टीकाकरण की मुहिम चलाएगी। इसके बाद देश में टीकाकरण की मुहिम अधिक गतिमान होगी, यह दावे किए जा रहे हैं।

इस वर्ष के १६ जनवरी से भारत में ‘कोविशिल्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ इन दो वैक्सीन्स की सहायता से टीकाकरण शुरू हुआ था। टीकाकरण का यह कार्यक्रम शुरू होकर १४८ दिन बीते हैं और इस दौरान २५ करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोस दिए गए हैं। शनिवार की शाम तक देश में वैक्सीन के कुल २५ करोड़ २८ लाख ७८ हज़ार डोस लगाए गए हैं। इनमें से २० करोड़ ४६ लाख नागरिकों का वैक्सीन का पहला डोस दिया गया है। फिलहाल १८ से ४४ वर्ष के नागरिकों के लिए कोरोना की वैक्सीन कम मात्रा में उपलब्ध हो रही है और इनका टीकाकरण १ मई से शुरू हुआ। इसके बावजूद अब तक ४ करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है।

वर्ष १८ से ४४ वर्ष का टीकाकरण करने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है और इस राज्य में ४५ वर्ष से कम उम्र के ४३ लाख से अधिक नागरिकों को वैक्सीन का एक टीका दिया गया है। साथ ही मध्य प्रदेश में ४०.५० लाख से अधिक नागरिकों का टीकाकरण हुआ है। इसी आयु वर्ग के २३.२४ लाख नागरिकों को महाराष्ट्र ने टीका लगाया है। राजस्थान में ३३ लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ हैं।

देश के ३७ राज्य एवं केंद्रीय प्रदेशों में १८ से ४४ वर्ष आयु वर्ग के कुल मिलाकर ४ करोड़ ३१ लाख लोगों को वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया है। इसके अलावा ६.७४ लाख लोगों को वैक्सीन के दोनों टीके लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.