बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि पर भारत की देशवासियों को यूक्रैन छोड़ने की सलाह

नई दिल्ली – रशिया किसी भी क्षण यूक्रैन पर हमला करेगी, ऐसे दावे अमरीका, ब्रिटेन कर रहे हैं| इस वजह से यूक्रैन में तनाव है और राजधानी किव में स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को और एक एडवाइजरी जारी की| यूक्रैन में बसे भारतीय और शिक्षा पा रहे भारतीय छात्रों को ज़रूरत ना होने पर यूक्रैन छोड़ें, यह सलाह भारतीय दूतावास ने दी है| इन सबको स्वदेश लाने के लिए यात्री विमान एवं निजी विमान सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी, यह दूतावास ने स्पष्ट किया|

indian-embassy-ukraineपिछले हफ्ते से पश्‍चिमी देश हररोज़ यह दावे कर रहे हैं कि, रशिया यूक्रैन पर हमला करने की तैयारी में है| यूक्रैन के पूर्वीय ओर के डोनेत्स्क एवं लुहान्स्क प्रांत या राजधानी किव रशियन सेना के हमलों का केंद्र होंगे, ऐसा इन देशों का कहना है| ऐसे में पूर्व यूक्रैन के कुछ हिस्सों में विस्फोट और गोलिबारी होने के दावे भी किए जा रहे हैं| इसकी अधिकृत स्तर पर पुष्टी नहीं हुई है| लेकिन, इससे पूर्व यूरोप में तनाव बढ़ा है और हर देश अपने हितैषियों को यूक्रैन छोड़ने की सूचना दे रहा है|

भारत के विदेश मंत्रालय ने कुछ दिन पहले यूक्रैन की गतिविधियों पर अपनी नज़र होने का ऐलान किया था| साथ ही इस देश में शिक्षा पा के लिए गए हुए भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ज़रूरी उपाय करने का ऐलान किया था| पिछले दो दिनों में इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद किव में स्थित भारतीय दूतावास ने विशेष एडवाइजरी जारी की है| ‘यूक्रैन की स्थिति के कारण बढ़ते तनाव और अनिश्‍चितता की पृष्ठभूमि पर यूक्रैन में मौजूद सभी भारतीय नागरिक आवश्यकता ना होने पर थोड़े समय के लिए यूक्रैन से निकलें’, यह आवाहन भारतीय दूतावास ने किया|

यूक्रैन में २० हज़ार भारतीय है| इनमें इंजिनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने गए हुए छात्रों की संख्या सबसे अधिक है| इसी बीच भारतीय दूतावास के अधिकारियों के परिवारों को भी यूक्रैन छोड़ने को कहा गया है, यह दावा सूत्रों ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.