अमरीका में हिलरी क्लिंटन की तबियत के मुद्दे को लेकर हंगामा

न्यूयॉर्क, दि. १३ (वृत्तसंस्था) – अमरिकी राष्ट्राध्यक्षपद की उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन की तबियत ख़राब होने के मुद्दे को लेकर अमरीका में ज़ोरोशोरों से चर्चा शुरू है| क्लिंटन की स्थिति गंभीर होने के संकेत देते हुए डेमोक्रॅटिक पार्टी के नेताओं द्वारा, राष्ट्राध्यक्षपद के लिए दूसरे उम्मीदवार का विकल्प तैयार रखने की माँग की गयी है|

Hillary-Clinton - हिलरी क्लिंटन

वहीं, क्लिंटन की बिगड़ी तबियत का मुद्दा उपस्थित करते हुए उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने, क्लिंटन राष्ट्राध्यक्षपद के लिए लायक ना होने का बयान दिया है| अमरिकी मीडिया भी क्लिंटन की तबीयत पर चिंता जता रही है; लेकिन अमरिकी उपराष्ट्राध्यक्ष जो बिडेन ने, क्लिंटन राष्ट्राध्यक्षपद के लिए सक्षम होने का दावा किया है|

रविवार को अमरीका में हुए ९/११ आतंकवादी हमले के मृतकों को आदरांजली अर्पण करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था| न्यूयॉर्क के मॅनहटन विभाग के ‘ग्राऊंड झिरो मेमोरिअल’ के पास आयोजित किये गये कार्यक्रम के लिए हिलरी क्लिंटन सुबह दाखिल हुई थीं| लेकिन कार्यक्रम शुरू होने के कुछ ही समय बाद क्लिंटन अचानक अपने सुरक्षा अधिकारियों के साथ वहाँ से निकल पडीं| बाहर आकर गाड़ी में बैठने से पहले, खड़े खड़े ही उनका रुझान ढल गया, यह बात एक वीडिओ द्वारा सामने आयी है|

गाड़ी से निकलने के बाद क़रीब डेढ़ घंटे तक, क्लिंटन कहाँ हैं अथवा उन्हें क्या हुआ है इसके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी जारी नहीं की गयी थी| इससे हिलरी क्लिंटन के सेहत के बार में अनेकविध तर्क-वितर्क और चर्चा शुरू हुई| क्लिंटन के प्रचार अभियान द्वारा जारी किये गये निवेदन में, शरीर में ज़्यादा गर्मी महसूस होने की तथा ‘डिहायड्रेशन’ के तकलीफ़ हुई होने की जानकारी दी गयी है| ‘ग्राऊंड झिरो’ की घटना के बाद क्लिंटन उनकी बेटी चेल्सी के घर रहने को गयीं ऐसा खुलासा भी किया गया है|

लेकिन उसके बाद भी हिलरी क्लिंटन की सेहत के बारे में चर्चा कायम रहने के कारण, उनकी निजी चिकित्सक डॉक्टर लिसा आर. बार्डाक ने बताया कि क्लिंटन को न्यूमोनिया की बीमारी हुई है| क्लिंटन को न्यूमोनिया हुआ होने की बात का शुक्रवार को ही पता चला था और उन्हें पाँच दिन आराम करने की सलाह भी दी गयी थी| लेकिन चिकित्सक की सलाह को ठुकराते हुए, क्लिंटन ने अपना प्रचार अभियान चालू रखने के कारण यह घटना हुई होने की बात सामने आ रही है|

हिलरी क्लिंटन की सेहत बिगडने का मामला अमरिकी मीडिया और राजनीतिक क्षेत्र में गंभीर रूप से लिया गया है| अमरीका के प्रमुख अख़बार और न्यूज चैनल्स ने क्लिंटन की सेहत के बारे में कई सवाल उठाते हुए, उनके प्रचार अभियान की भी कड़ी आलोचना की है| क्लिंटन के प्रचार अभियान से जुड़े लोगों ने यह सारा मामला ग़लत तरीक़े से हँडल किया, ऐसा दावा मीडिया द्वारा किया गया है| वहीं, क्लिंटन की तरफ़ से सेहत के बारे में अपनायी जा रही गोपनीयता पर नाराज़गी भी जतायी है|

राष्ट्राध्यक्षपद चुनाव के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने क्लिंटन को सेहत सुधारने के लिए शुभकामनाएँ दीं और साथ ही, उनकी आलोचना भी की| ‘क्लिंटन को हुआ क्या है, इसके बार में कुछ भी जानकारी नहीं है| लेकिन पिछले हफ्ते भी मीडिया से बात करते हुए उन्हें खाँसी का दौरा पड़ा था| लगता है, कुछ अलग ही स्थिति है’ ऐसा कहते हुए उन्होंने, सेहत का मसला चुनाव में महत्त्वपूर्ण साबित होने के संकेत भी दिये| इसके साथ ही, वे खुद के सेहत की जानकारी जल्द ही मीडिया के सामने पेश करेंगे, ऐसा भी कहा| क्लिंटन की बिगड़ी सेहत का लाभ ट्रम्प को मिलते हुए दिखाई दे रहा है| उन्हें मिलनेवाले समर्थन में बढ़त दिखाई दे रही है| इससे क्लिंटन की पार्टी में अस्वस्थता का माहौल दिखाई देने लगा है|

डेमोक्रॅटिक पार्टी के प्रमुख नेता डॉन फॉलर द्वारा, राष्ट्राध्यक्षपद के उम्मीदवारी के लिए आपत्कालीन विकल्प की योजना तैयार रखने की तथा अन्य संभाव्य उम्मीदवारों को टटोलने की माँग सामने रखी गयी है| लेकिन दूसरी ओर, डेमोक्रॅटिक पार्टी के नेता और उपराष्ट्राध्यक्ष जो बिडेन ने, हिलरी क्लिंटन राष्ट्राध्यक्षपद के लिए सक्षम होने का बयान देते हुए उन्हें पूरा समर्थन दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.