‘तौकते’ चक्रवात की वजह से कोंकणी तटीय क्षेत्र में हुई तेज़ बारिश – मुंबई में भी सतर्कता की चेतावनी

‘तौकते’,सतर्कता, दबाव के बेल्ट, चक्रवात, निर्माण, महाराष्ट्र, चेलन्नममुंबई – अरब सागर में निर्माण हुए कम दबाव के बेल्ट के कारण ‘तौकते’ चक्रवात का निर्माण हुआ है। इस चक्रवात की वजह से १५ से १७ मई के दौरान महाराष्ट्र में कोंकण के तटीय क्षेत्र समेत गोवा, गुजरात, केरल, कर्नाटक में तेज़ बारिश होने के अनुमान हैं, यह इशारा मौसम विभाग ने दिया है। लेकिन, कोंकण क्षेत्र के कई इलाकों में शुक्रवार से ही तेज़ बारिश शुरू हो गई है। इससे पहले समुद्र में प्रवेश करनेवाले सैंकड़ों जहाज़ मौसम विभाग के इशारे की पृष्ठभूमि पर वापस लौट आए हैं। मुंबई के महानगरपालिका आयुक्त ने ‘तौकते’ चक्रवात की पृष्ठभूमि पर प्रशासन को तैयार रहने का इशारा दिया है। बिजली सप्लाई खंड़ित होने की आशंका होने से सभी अस्पतालों को विकल्प के तौर पर व्यवस्था के अन्य उपाय की सूचना दी गई है।

अरब सागर में चार दिन पहले आग्नेय दिशा की ओर कम दबाव का क्षेत्र निर्माण हुआ था। इससे तूफान निर्माण हो सकता है एवं इसका असर मौसमी वर्षा पर भी होने की संभावना जताई गई थी। चक्रवात निर्माण होने पर तटीय क्षेत्र में तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना होने का इशारा मौसम विभाग ने दिया था। इसके अनुसार कुछ स्थानों पर रेड अलर्ट भी जारी किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार लक्षद्विप के करीब चक्रवात का निर्माण हुआ है और इस चक्रवात को ‘तौकते’ नाम दिया गया है।

‘तौकते’,सतर्कता, दबाव के बेल्ट, चक्रवात, निर्माण, महाराष्ट्र, चेलन्नमइस तूफान ने शुक्रवार से ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया है। सिंधुदूर्ग के तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश हुई और कुछ हिस्सों में मध्यम मात्रा में बारिश हुई। रायगड़ जिले के कुछ हिस्सों में भी इस चक्रवात के प्रभाव से बारिश हुई है। ऐसे में कोंकण और गोवा के तटीय क्षेत्र में अगले दो दिनों के दौरान करीबन प्रतिघंटा ६० किलोमीटर गति की हवाएं चलेंगी और तेज़ बारिश होगी। इस वजह से यंत्रणाओं को चौकन्ना रहने की और ज़रूरत पड़ने पर तटीय क्षेत्र के गांवों से नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए तैयारी करने को जिला प्रशासन ने यंत्रणाओं से कहा है।

इस दौरान शुक्रवार की सुबह से ही केरल में जोरदार बारिश शुरू हुई। वहां के चेलन्नम, कन्नामलाई, मनस्सरई, इडवनक्कड जिलों के कई इलाकों में तेज़ बारिश हुई। वहां के कुछ जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। अगले कुछ घंटों के दौरान इस चक्रवात में बदलाव होंगे और १८ मई तक यह तूफान गुजरात के तटीय क्षेत्र पर टकराएगा, ऐसा अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.