तुर्की से ग्रीस की सीमा में फायरबम और आंसुगैस का हमला – ग्रीस ने की अवैध शरणार्थियों पर कार्रवाई

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

अथेन्स – ग्रीस की सीमा पर हजारों की संख्या में पहुंचे शरणार्थियों को यूरोप में घुंसेडने के लिए तुर्की ने आक्रामक हरकतें शुरू की है| तुर्की की सीमा पर तैनात सैनिक ग्रीस की सीमा पर फायर बम और आंसु गैस के हमलें कर रहे है, यह आरोप ग्रीस ने किया है| यह हमलें उधेड ने के लिए सीमा पर विशेष कार्रवाई शुरू करने की जानकारी ग्रीस ने साझा की है| पर, तुर्की के इन हमलों की वजह से घुसपैठी शरणार्थी अपने देश में प्रवेश करेंगे, यह चिंता ग्रीस ने व्यक्त की है|

पीछले तीन हफ्तों से ग्रीस और तुर्की की सीमा पर तनाव है| सुरक्षा के कारण ग्रीस ने शरणार्थियों का स्वीकार करने से स्पष्ट इन्कार किया है| शरणार्थियों को पनाह लेनी है तो उन्हें दरवाजे का इस्तेमाल करना होगा, खिडकी से चोरों की तरह घुसपैठ ना करें, यह कहकर ग्रीस ने शरणार्थियों को घुसपैठ करने नही देंगे, यह इशारा दिया था| ग्रीस की इस भूमिका का यूरोपिय देशों ने समर्थन किया है| साथ ही यूरोपिय देशों में शरणार्थियों के झुंड घुंसाने की धमकी दे रहे तुर्की को यूरोपिय देशों ने चेतावनी दी थी| 

इससे तुर्की की भूमिका में बदलाव नही हुआ है| तुर्की ने ग्रीस की सीमा पर शरणार्थियों को छोडना जारी रखा है| फिलहाल ग्रीस की सीमा पर करीबन ५० हजार शरणार्थियों का जमावडा हुआ है| ऐसे में इन शरणार्थियों को घुसपैठ करना मुमकिन ना हो इस लिए ग्रीस ने सीमा पर पुलिस की गश्त बढाई थी| पर, पीछले कुछ दिनों से ग्रीस की सीमा पर फायरबम और आंसू गैस के हमलें हो रहे है| शरणार्थी एवं तुर्की की सीमा से यह हमले हो रहे है, यह आरोप ग्रीस ने किया है|

तुर्की ने सीमा पर रखे सैनिक शरणार्थियों के पीछे से यह हमलें कर रहे है| ऐसे में कुछ जगहों पर शरणार्थियों ने भी ग्रीस की सीमा पर तैनात सैनिकों की दिशा में आंसु गैस के हमलें करने के फोटो और वीडियो प्रसिद्ध हुए है| यह हमले करके तुर्की शरणार्थियों को घुसपैठ करने के लिए बढावा दे रहा है, यह आरोप ग्रीस कर रहा है| साथ ही आंसु गैस के हमलें उधेड ने के लिए ग्रीस ने सीमा पर काफी बडे पंखे लगाए है| इन पंखों के जरिए ग्रीस की सुरक्षा यंत्रणा आंसु गैस का हमला नाकाम करने की कोशिश कर रही है|

इसके अलावा ग्रीस ने अवैध मार्ग से देश में प्रवेश किए शरणार्थियों के विरोध में भी कार्रवाई की है| समुद्री मार्ग से ग्रीस पहुंचे करीबन ४५० शरणार्थियों को स्वतंत्र केंद्र में रखा है| जल्द ही इन शरणार्थियों को उनके देश छोडा जाएगा, यह जानकारी ग्रीस ने साझा की| साथ ही तुर्की ने भेजें शरणार्थियों में से मात्र चार प्रतिशत लोग सीरियन है और अन्य ९६ प्रतिशत अफ्रिकी एवं अन्य एशियाई देशों के नागरिक है|

ग्रीस की कार्रवाई से गुस्सा हुए तुर्की ने ग्रीस पर आलोचना की है| ग्रीस की सरकार और सुरक्षा यंत्रणा शरणार्थियों पर अमानवीय कार्रवाई कर रही है, यह आरोप तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हामी अक्सोय ने किया| ग्रीस कर रहे अत्याचारों के सबुत भी हमारे हाथ में होने का दावा तुर्की ने किया है| पर, शरणार्थियों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नही हो रही है, ऐसा ग्रीस का कहना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.