कैलिफोर्निया की अग्निकांड में ६० से अधिक लोगों की मौत; एटमी कचरे के समिप भडकी आग से खतरे में बढोतरी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

लॉस एंजेलिस – कैलिफोर्निया की उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में हो रहे अग्निकांड में ६० से अधिक लोगों की मौत हुई है| इस के अलावा १३० से अधिक लोग लापता है| दक्षिणी कैलिफोर्निया में लगी आग खतरनाक एटमी कूडे का स्टोरेज ‘सान्ता सुसाना फिल्ड लैब्रटोरी’ तक पहुंची है| यहा की आग का और फैलाव हुआ तो हवा में जहरीले और विकिरणावाले घटक फैल सकते है, ऐसा डर जताया जा रहा है| कैलिफोर्निया में शुरू अग्निकांड के पृष्ठभुमि पर राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने शोक व्यक्त किया है| साथ ही जंगल संभालने के लिये जिम्मेदार प्रशासन का कुप्रबन्ध और लापरवाही से यह हादसा हुआ है, यह आरोप भी उन्होंने किया है|

पिछले हफ्ते में उत्तरी कैलिफोनिर्या के ‘बट कौंटी’ और दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस और व्हेंच्युरा कौंटीज् के समिप खतरनाक आग भडकी है| उत्तरी कौलिफोर्नि के ‘कैम्प फायर’ के तौर पर जाना जा रहा अग्निकांड राज्य में अब तक की सबसे खतरनाक आग की घटना साबित हुई है| इस आग में अबतक ५६ से अधिक लोगों ने जान गवाई है और १३० से अधिक लोग लापता है, ऐसी जानकारी सामने आ रही है| लापता लोगों में वरिष्ठ नागरिकों की मात्र बडी है और यहा मृतकों की संख्या बढने का डर है|

उत्तरी कैलिफोर्निया के पास भडकी आग में लगभग १ लाख ३५ हजार एकर का क्षेत्र जलकर खाक हुआ है| नौ हजार इमारतें नष्ट हुई है| इस क्षेत्र का ‘पैराडाईज’ यह शहर और ‘कॉन्काऊ’ यह गांव पूरी तरह जलकर खाक हुआ है| यह आग काबू करने के लिये दमकल के ५,५०० से अधिक जवान, ७०० से अधिक ‘फायर इंजन’, १०७ बुलडोझर्स और २१ हेलिकॉप्टर का इस्तमाल हो रहा है|

दक्षिणी कैलिफोर्निया में भडकी आग के लिये ‘वुल्सी फायर’ कहा जा रहा है| लॉस एंजेलिस एवं व्हेंच्युरा कौटीज के पास ९८ हजार से अधिक क्षेत्र इस आगमें खाक हुआ है| इस में ५०० से अधिक इमारत एवं मकान शामिल है| इस क्षेत्र से ढाई लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है| यह इलाका अमरिकी फिल्म और संगीत क्षेत्र के जाने माने कलाकारों के निवासस्थान के लिये जाना जाता है| इस में से कईयों ने अपने जले हुए मकान की तसवीर सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध की है|

‘वुल्सी फायर’ की आग एक समय पर एटमी रिऍक्टर के क्षेत्र के तौर पर पहचाने जाने वाले ‘सान्ता सुसाना?फिल्ड लैब्रटोरी’ के निकट पहुंची है| इस क्षेत्र में बडी मात्रा में एटमी और विकिरणवाला कूडा बडी मात्रा में है| यह कूडा आग की चपेट में आने का डर है| स्थानिय स्वयंसेवी गुट और लोग इस कारण परेशान है| लेकिन, सरकारी अधिकारियों ने इस तरह का कोई खतरा नही है, ऐसा स्पष्ट किया है|

इस दौरान कैलिफोर्निया में फैल रही आग की घटना का आतंकी ‘आयएस’ संगठनने स्वागत किया है| यह सिरियापर अमरिकाने किये हमले की सजा है, ऐसा दावा ‘आयएस’ कर रहा है| साथ ही आगे चलकर ऐसे कई अग्निकांड की घटनाएं सामने आयेगी, ऐसा ‘आयएस’ की एक गुट ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.