भविष्य में चीन या रशिया के खिलाफ जंग में जीत नही सकता – अमरिका अमरिकी कॉंग्रेस समिति का रपट

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – अमरिका ने अपने सेना की क्षमता गंवाई है| पिछले कई दशकों में सबसे प्रगत और बलशाली रक्षा दल के तौर पर पहचानी गई अमरिका भविष्य में चीन या रशिया के खिलाफ युद्ध में जीत नही सकती, ऐसा दावा अमरिकी कॉंग्रेस की समिति ने किया है| साथ ही आने वाले समय में अमरिका को एक साथ दो जगह पर युद्ध करना हो सकता है, यह चेतावनी इस समिति ने दिया है| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इनकी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की पृष्ठभुमि पर इस समिति ने यह रपट बनाई है|

रिपब्लिक और डेमाक्रेटिक पार्टी के पूर्व नेताओं को शामिल करके बनाई ‘द नॅशनल डिफेन्स स्ट्रॅटेजी कमिशन’ ने यह रपट अमरिकी कांग्रेस के सामने रखी| इस रपट के हवाले से अमरिका के नामांकित दैनिक ने इस विषय का वृत्त प्रकाशित किया है| इस में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन की रक्षा नीति और अमरिकी रक्षा दलों की सज्जता के उपर सवाल किये है| फिल हाल अमरिका का रक्षा बजट ७१६ अरब डालर्स का है| चीन और रशिया के कुल बजट से भी यह ज्यादा है| तो भी अमरिकी रक्षा दल रशिया और चीन के रक्षा दलों के साथ स्पर्धा में रहेगा, यह दावा इस रपट में है|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनकी रक्षा नीति आक्रामक और अमरिकी रक्षा दलों का आधुनिकीकरण के लिये प्राधान्य नही देती, यह आरोप भी इस रपट में हुआ है| इस वजह से अमरिकी रक्षा दल का प्रभाव कम होने का खतरा निर्माण हुआ है| दुसरी तरफ चीन और रशिया अपनी क्षेत्र में लष्करी प्रभाव बढाने की कोशिश कर रहे है| इन दोनों देशों की सरकार अमरिका को लक्ष्य बनाकर जागतिक स्तर पर अपनी रक्षा दलों की सज्जता बढाने में सफल हो रही है| साथ ही नवीनता का अभाव, निधि की कमी और असावधान नीति अमरिकी रक्षा दलों का प्रभाव कम होने के लिये जिम्मेदार हो रही है, यह लांछन इस रपट में लगाया गया है|

साथ ही युरोप, एशिया और खाडी क्षेत्र में अमरिकी रक्षा दलों की भुमिका में बदलाव हुआ है| इस का भी अमरिका की रक्षा सज्जता पर परिणाम हो रहा है, ऐसा इस रपट में दर्ज है| युरोप, एशिया और खाडी क्षेत्र के मित्र देशों को अब अमरिका पर पहले जैसा भरोसा रहा नही है| इस परिस्थिती में यदि चीन या रशिया के विरोध में बडी जंग हुई तो, यह जंग जीतने के लिये अमरिका को बडी किमत चुकानी होगी या अमरिका इस जंग में हार भी सकती है, यह कह कर अमरिकन कांग्रेस के इस पैनल ने ट्रम्प इनकी नीति पर आलोचना की है|

अमरिकी रक्षा दलों को सज्जित करना है तो अमरिकी कांग्रेस रक्षा बजट पर लगाई मर्यादा हटाए और अगले दो वर्षों के लिये अमरिकी रक्षा बजट में अतिरिक्त बढोतरी करे, ऐसा सुझाव इस रपट के आखिर में रखा गया है| लेकिन, ओबामा प्रशासन ने अमरिका के रक्षा बजट और खाडी क्षेत्र की संघर्ष के लिये ज्यादा महत्त्व दिया था और इस दौरान नौसेना एवं हवाई दल की क्षमता में कटौती की थी, इस संदर्भ में संसदीय पैनल की रपट में जिक्र नही है, इस पर अमरिका के विश्‍लेषकों ने आलोचना की है| इस के साथ ही डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने राष्ट्राध्यक्ष होने से पहले, अमरिकी रक्षा दलों का प्रभाव कम हो रहा है, इस विषय को लेकर दी चेतावनी की तरफ भी इस रपट में ध्यान दिया गया नही है, ऐसी आलोचना हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.