बुर्किना फासो में चर्च पर हुए आतंकी हमले में पाच लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबुर्किना फासो – अफ्रीका में बुर्किना फासो ख्रिस्तधर्मियों के प्रार्थनास्थल पर हुए आतंकवादी हमले में पास्टर के साथ ५ लोगों की मौत हुई है| इस्लाम धर्मिय आतंकवादी संगठन ने यह हमला करने की जानकारी स्थानीय यंत्रणा से मिली है| बुर्किना फासो में चर्च पर आतंकवादी हमला होने की यह पहली घटना होने की बात कही जा रही है| पिछले कुछ वर्षों में बुर्किना फासो में आतंकी गतिविधियों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और पिछले वर्ष देश में आपातकाल की घोषणा भी की गई थी|

बुर्किना फासो के उत्तरी भाग में होनेवाले सोअम प्रांत में रविवार की दोपहर आतंकी हमला किया गया| अज्ञात दहशतगर्दोंने दोपहर करीबन १ बजे चर्च के पास जोरदार गोलीबारी शुरू की| इसमें चर्च के प्रमुख धर्म उपदेशक पास्टर एवं प्रार्थना करनेवाले चार श्रद्धालू मारे जाने की बात स्थानीय सूत्रों ने कही है| इसके अलावा २ लोग में लापता हुए है और उनका ठिकाना अभी ज्ञात नही हो सका है|

इस्लामी आतंकियों ने चर्च को हमले का लक्ष्य करने की यह पहली घटना है| इससे पहले फरवरी महीने में आतंकियों ने एक ख्रिस्तधर्मीय धर्मगुरु की हत्या की थी| इससे पहले भी देश के उत्तरी तथा पूर्वीय हिस्से में ख्रिस्तधर्मिय नागरिकों को लगातार लक्ष्य करने की घटनाएं सामने आ रही थी| पिछले वर्ष इस्लामी दहशतगर्दों ने किए अलग-अलग हमलों में ख्रिस्तधर्मियों को लक्ष्य करके लगभग ३५ लोगों की जान ली थी|

अफ्रीका में सहारा क्षेत्र का भाग होनेवाले बुर्किना फासो में अलकायदा से संबंधित तथा आईएस से संबंधित आतंकी संगठन सक्रिय है| बुर्किना फासो की सीमा से जुड़े माली तथा नायजर इन देशों में इस्लामी आतंकी संगठन बढ़े तादाद में कार्यरत है| फ्रांस में यूरोपीय देशों की सहायता से इस क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी मुहिम हाथ ली जा रही है और हजारों सैनिक तैनात किए गए हैं|

पर इस मुहिम को अपेक्षित सफलता नहीं मिली है और बुर्किना फासो के साथ माली एवं नायजर में आतंकवादी हमले होने का प्रमाण कम नहीं हुआ है| बुर्किना फासो में हुआ आतंकवादी हमला इसी बात का समर्थन देने वाला साबित हो रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.