सौदी में अमरिकी उच्चायोग के करीब हुई गोलीबारी – हमलावर के साथ सुरक्षा कर्मी ढ़ेर

जेद्दा – सौदी अरब के जेद्दा शहर में अमरिकी उच्चायोग के बाहर हुई गोलीबारी में दो लोग मारे गए हैं। इनमें हमलावर और उच्चायोग के गेट पर तैनात सुरक्षा सैनिक है। हमलावर से जुड़ी कोई भी जानकारी अभी सौदी या अमरिकी यंत्रणाओं ने साझा नहीं की है। इसी बीच, पिछले कुछ महीनों से अमरीका और सौदी के संबंधों में तनाव बना हैं और इसी बीच जेद्दा में हुआ यह हमला ध्यान आकर्षित कर रहा है।

जेद्दा सौदी का प्रमुख बंदरगाह है। रेड सी के तट पर बसा यह शहर सौदी के ईंधन व्यापार के लिए बड़ा अहम है। इस वजह से जेद्दा में अमरीका के साथ ही दुनियाभर के प्रमुख देशों के उच्चायोग या दूतावास मौजूद हैं। इन उच्चायोग को भी दूतावास की तरह ही सुरक्षा मुहैया की गई है। इसके बावजूद बुधवार रात यहां अमरिकी उच्चायोग के प्रमुख द्वारे के बाहर गाड़ी से पहुंचे हमलावर ने गोलीबारी की।

इस गोलीबारी में उच्चायोग के बाहर तैनात सुरक्षा सैनिक मारा गया। इशके बाद सौदी के सुरक्षा बल ने कार्रवाई करने से हमलावर भी मारा गया। लगभग ३६ घंटे बीतने के बाद ही इस हमले की पुख्ता वजह स्पष्ट नहीं हुई है, ऐसा सौदी की यंत्रणाओं ने कहा है। साथ ही हमलावर की जानकारी सार्वजनिक करने से सौदी और अमरिकी यंत्रणा दूर रही हैं। इस हमले में मारा गया सुरक्षा सैनिक नेपाल का नागरिक था, यह जानकारी अमरीका ने प्रदान की है।

सौदी में विदेशी उसमें भी अमरिकी दूतावास और उच्चायोग पर पहले भी हमले हुए थे। वर्ष २००४ में पांच आतंकवादियों ने बंदूक और विस्फोटकों का इस्तेमाल करके जेद्दा में अमरिकी उच्चायोग में घुसपैठ की थी। उस समय हुई गोलीबारी में चार सुरक्षा सैनिक और पांच कर्मचारी मारे गए थए। अल कायादा से जुड़े आतंकवादियों ने उस हमले को अंजाम दिया था। इसके बाद वर्ष २०१६ में इसी उच्चायोग के सामने स्थित अस्पताल के पार्किग क्षेत्र में आतंकवादी ने आत्घाती विस्फोट किया था। यह आतंकवादी हमलावर पाकिस्तानी वंश का होने की बात स्पष्ट हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.