चीन में डाक्टर्स कसाई बन गए हैं – ऑस्ट्रेलियन विश्‍वविद्यालय के शोधकर्ताओं के आरोप

कैनबेरा – ‘चीन में सरकारी एवं सैन्य अस्पतालों के डॉक्टर्स कम्युनिस्ट हुकूमत के आदेशों के तहत कसाई की भांती काम कर रहे हैं| मृत्युदंड़ या जेल की सज़ा वाले कैदी जीवित होते हुए उनका दिल और फेफड़े निकालने के प्रकार यह डॉक्टर्स कर रहे हैं, ऐसा दिल दहलानेवाला आरोप ऑस्ट्रेलिया के विश्‍वविद्यालय ने लगाया| चीन में ५६ अस्पताल इस घिनौनी साज़िश का हिस्सा बने हैं| इसलिए चीनी डाक्टर्स कसाई का काम कर रहे हैं, ऐसी तीखी आलोचना इस अध्ययन मंड़ल ने की|

chinese-doctors-1‘ऑस्ट्रेलियन नैशनल युनिवर्सिटी’ के प्राध्यापक मैथ्यू रॉबर्टसन और इस्रायली हृदय प्रत्यारोपण के विशेषज्ञ जेकब लैवी ने हज़ार पन्नो की रपट तैयार की है| कुछ दिन पहले ‘अमरिकन जर्नल ऑफ ट्रान्सप्लांटेशन’ में यह रपट जारी की गई| चीन में शुरू मानवी अंगों की तस्करी की चौंका देनेवाली जानकारी इस रपट ने सामने लायी है| चीन के प्रमुख डाक्टर्स एवं अस्पताल इस तस्करी का हिस्सा होने का आरोप रॉबर्टसन और लैवी ने लगाया|

चीनी अस्पतालों में दर्ज़ मामलों का दाखिला देकर ऑस्ट्रेलियन विश्‍वविद्यालय ने यह रपट तैयार की है| चीन में जेलों में बंद कैदियों की मृत्यू से पहले उनके दिल निकाले जाने का मामला इस जानकारी से सामने आया है| मरीज ‘ब्रेन डेड’ होने से पहले उसका हृदय या फेंफड़ा निकालना यानी हत्या का मामला बनता है, इसका अहसास इस रपट में कराया गया है|

‘यह डाक्टर्स चीनी हुकूमत के लिए कसाई का काम कर रहे हैं’ ऐसा आरोप रॉबर्टसन ने लगाया| मृत्युदंड़ वाले कैदियों के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है| चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत और सेना से संबंधित अस्पताल इस भयंकर और अमानवीय प्रकार में शामिल होने का आरोप इस अध्ययन मंड़ल ने लगाया है|

chinese-doctors-2चीन के ५६ अस्पतालों में ७१ घटनाओं में मरीज़ों की मृत्यु से पहले शल्य चिकित्सा से उसके अंगों की तस्करी होने की आशंका रॉबर्टसन ने जताई| इसमें चीन के कम से कम ३०० मेडिकल ऑफिसर और कर्मी शामिल होने का दावा इस रपट में किया गया है| इस तरह की मानवीय अंगों की तस्करी के ज़रिये डाक्टर्स और अस्पतालों को बड़े पैमाने पर आमदनी होती है| इसकी वजह से चीनी डॉक्टर्स ऐसी तस्करी में काफी मात्रा में शामिल होते हैं, इस पर ऑस्ट्रेलिया के विश्‍वविद्यालय ने ध्यान आकर्षित किया|

इस तरह की शल्य चिकित्सा करना या अंदों का प्रत्यारोपण करना, अनैतिक माना जाता है| क्योंकि, मरीज की मृत्यु से पहले उसके अंगों को निकालना हत्या का ही माना जाता है, ऐसा गंभीर आरोप रॉबर्टसन ने लगाया| इस वजह से चीन में अवैध पद्धति से अंगों का प्रत्यारोपण और तस्करी जारी होने का दावा रॉबर्टसन ने किया| इसके लिए रॉबर्टसन ने साल १९८० से २०२० के चार दशकों में चीन के अस्पतालों से संबंधित सवा लाख से अधिक दस्तावेज़ों का अध्ययन किया|

इससे पहले चीन में अवैध पद्धति से मानवी अंगों के प्रत्यारोपण और तस्करी शुरू होने के आरोप लगाए गए थे| झिंजियांग प्रांत के उइगरवंशियों का संहार करके चीन मानवी अंगों की तस्करी करने में जुटा होने की बात स्पष्ट हुई थी| इससे अरबों डॉलर्स कमाने की खबरें प्रसिद्ध हुईं थी| लेकिन, चीन में जारी मानवीय अंगों के तस्करी के मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया के विश्‍वविद्यालय की रपट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन की छबि खराब करनेवाली साबित हो सकती है| उइगरवंशियों पर अत्याचार, तिब्बती नागरिकों का दमन और अब शांघाय जैसे लगभग ढ़ाई करोड़ की आबादी वाले शहर में चीनी यंत्रणाओं के अत्याचारों की वजह से चीन मानव अधिकारों को पैरोंतले रौंदनेवाला देश होने की बात अधिक स्पष्टरूप से विश्‍व के सामने आ रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.