‘डीएनए’ का इस्तेमाल करके घातक जैव हथियारों का निर्माण हो सकता है

वॉशिंग्टन – किसी व्यक्ति का ‘डीएनए’ प्राप्त करके इसके ज़रिये जैव हथियार तैयार करना मुमकिन हो सकता है। इसका प्रयोग करके संबंधित व्यक्ति की हत्या करना भी मुमकिन होगा, ऐसी चेतावनी अमरिकी सांसद जेसन क्रो ने दी। अमरिकी सिनेटर जोनी अर्न्स्ट ने यह इशारा दिया कि, ‘डीएनए बायो वेपन्स’ का इस्तेमाल करके अनाज की आपूर्ति एवं अन्न सुरक्षा को भी लक्ष्य किया जा सकता है।’ पिछले हफ्ते अमरिका में आयोजित ‘ऐस्पन सिक्युरिटी फोरम’ नामक सुरक्षा संबंधि परिषद में जैव हथियारों के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया गया।

पिछले कुछ सालों में अमरीका में ‘डीएनए टेस्टिंग’ की लोकप्रियता बढ़ रही है और कई युवा इसका इस्तेमाल करने में जुटे होने की बात सामने आ रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र की कई निजी कंपनियाँ इस तरह की सेवा मुहैया करा रही हैं, इस पर जेसन क्रो ने ध्यान आकर्षित किया। अमरिकी जनता बेझिझक इसका इस्तेमाल करने से दूर रहें और इसको लेकर लापरवाही ना बरतें, ऐसा इशारा क्रो ने दिया। ‘किसी व्यक्ति का डीएनए पाकर उसकी स्वास्थ्य संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करना मुमकिन है। इससे जैव हथियार विकसित करके संबंधित व्यक्ति को मारना या उसे पूरी तरह से निष्क्रीय करना मुमकिन है’, ऐसी चेतावनी सांसद ने दी।

क्रो ने इस दौरान ‘२३ ऐण्ड मी’ नामक कंपनी का ज़िक्र भी किया। जानकारी पाने के लिए परीक्षण किया और ऐसी कंपनी के पास इसके नमूने भेजें तो संबंधित डीएनए पर उस कंपनी का मालिकाना हक स्थापित होता है। यह कंपनी ‘डीएनए’ और उसकी जानकारी किसी भी कानूनन सुरक्षा के बिना किसी को भी बेच सकती है, इस खतरे पर क्रो ने ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने ज़िक्र की हुई ‘२३ ऐण्ड मी’ कंपनी ने यह आरोप ठुकराए हैं। लेकिन, इस कंपनी ने पुलिस के साथ सुरक्षा यंत्रणाओं को स्वास्थ संबंधित जानकरी प्रदान करने की घटना पहले ही सामने आयी है।

क्रो के बाद अमरिकी सिनेटर जोनी अर्न्स्ट ने भी ‘डीएनए बायेवेपन्स’ के मुद्दे पर चेतावनी दी। ‘अमरीका के प्रतिद्वंद्वी ‘डीएनए’ से तैयार किए गए जैव हथियारों का इस्तमाल करके अनाज़ की आपूर्ति को व्यापक मात्रा में लक्ष्य कर सकते हैं। किसी शहर में नागरिकों द्वारा सबसे अधिक मात्रा में इस्तेमाल हो रहे पशुओं पर जैव हथियार का प्रयोग किया जा सकता है’, ऐसी चेतावनी अर्न्स्ट ने दी। केवल मनुष्य को ही नहीं, बल्कि अन्न भी जैव हथियार के माध्यम से बाधित किया जा सकता है, इसका गंभीरता से संज्ञान लेने का अवसर समय आया है, ऐसा सिनेटर अर्न्स्ट ने कहा।

पिछले साल अमरिकी सिनेटर मार्को रुबिओ ने रशियन और चीनी लैब्ज्‌‍ अमरिकी नागरिकों के ‘डीएनए’ परीक्षण में शामिल होने का मुद्दा सामने लाया था। अमरिकी प्रशासन की नीति के कारण अमरिकी नागरिकों की जीन की जानकारी चीन की शासक कम्युनिस्ट हुकूमत के हाथ लगने का ड़र है, यह इशारा भी रुबिओ ने दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.