ब्रिटेन को पुन: महासंघ में शामिल करने के लिए ‘डीप स्टेट’ की साज़िश

लंडन – ब्रिटेन को फिर से युरोपिय महासंघ में शमिल करने के लिए विरोधि पक्ष लेबर पार्टी तथा ‘डीप स्टेट’ लगे हुए हैं। मेरे सत्ता से उतरते ही इसके लिए गतिविधियां शुरु हो जाएंगी, ऐसा आरोप ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉन्सन ने लगाया। प्रधान मंत्री पद की दौड में सत्ताधारी कंज़र्वेटिव पक्ष के नेता ही सत्ता पाने पर यह निर्णय लेंगे, ऐसा दावा प्रधान मंत्री जॉन्सन ने किया।

अपने ही पक्ष का विश्वास खोए हुए प्रधान मंत्री बोरिस जॉन्सन पर पद छोडने का कलंक लगा। सितंबर में जॉन्सन अपने पद का कार्यभार सौंपने वाले हैं। इससे पहले कंज़र्वेटिव पक्ष में प्रधान मंत्री पद के लिए मतदान हो रहा है। रिषी सुनाक, पेनी मॉरडॉंट और लिज़ ट्रुस इस दौर में आघाडी पर हैं।

सोमवार को ब्रिटेन की संसद में अपने विरोधकों की आलोचना करते हुए प्रधान मंत्री जॉन्सन ने दावा किया कि, ‘ब्रेक्ज़िट रिवर्स’ होगी। लेबर पार्टी नामक विरोधि पक्ष के नेता केर स्टार्मर और डीप स्टेट के लिए गतिविधियां कर रहे हैं, ऐसा कलंक जॉन्सन ने लगाया। केर स्टार्मर ने यह आरोप खारिज करते हुए कहा कि, बोरिस जॉन्सन भ्रम में जी रहे हैं।

‘डीप स्टेट’ जनता द्वारा निर्वाचित नहीं तथा जनता के साथ किसी भी तरह की वचन बद्धता नहीं है पर अत्यंत प्रभावशाली लोगों का गुट है। ऐसा माना जाता है। प्रधान मंत्री बोरिस जॉन्सन ने डीप स्टेट का उल्लेख करके सबका ध्यान आकर्षित किया हुआ दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.